Poor Publicity: कार्तिक पर फिर पड़ा घटिया पब्लिसिटी का साया, ऋतिक सी फोटो पोस्ट करते ही बिगड़ा चैंपियन का खेल
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की रिलीज में महज चार दिन बचे हैं। उससे पहले अभिनेता पर नेटिजन्स ने घटिया पब्लिसिटी का आरोप लगाते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया है। अभिनेता ने ऋतिक रोशन जैसी तस्वीर साझा की, जिसके बाद उनकी तस्वीर को फर्जी बताते हुए यूजर्स ने तरह-तरह की टिप्पणियां की है। आइए पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Farida Jalal: फरीदा ने किया खुलासा, बोलीं- 'लाडला' के दौरान अनिल नहीं चाहते थे मैं उनकी मां की भूमिका निभाऊं
From 39 % body fat to 7 % body fat !! 🙏🙏
From being an ‘insomniac’ to turning into a ‘fitness enthusiast’, it’s surely a journey of one and half years to remember for me. The life of the living legend Mr Murlikant Petkar, not only made me a stronger human being but also,… pic.twitter.com/BCvD3RR3cOविज्ञापन विज्ञापन— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) June 7, 2024
कार्तिक ने पोस्ट में क्या लिखा?
‘चंदू चैंपियन’ के अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए अपनी फिटनेस की यात्रा के बारे में साझा किया। अभिनेता ने अपनी दो तस्वीरों के साथ लिखा, ‘39 प्रतिशत बॉडी फैट से 7 प्रतिशत बॉडी फैट तक, अनिद्रा से ग्रस्त व्यक्ति से लेकर फिटनेस के प्रति उत्साही व्यक्ति बनने तक, यह निश्चित रूप से मेरे लिए याद रखने लायक डेढ़ साल की यात्रा है। मुरलीकांत पेटकर के जीवन ने न केवल मुझे एक मजबूत इंसान बनाया, बल्कि मुझे यह विश्वास भी दिलाया कि यदि आप कोई सपना देख सकते हैं, तो आप उसे हासिल भी कर सकते हैं। कुछ भी असंभव नहीं है। पहले मम्मी कहती थींं ‘बेटा जिम जाओ’ लेकिन आज कल हालात ऐसे हैं कि उन्हें कॉल करके बोलना पड़ता है, ‘बेटा जिम से वापस आ जाओ।’
नेटिजन्स ने बोला धावा
कार्तिक ने ये पोस्ट सोशल मीडिया पर किया ही था कि नेटिजन्स ने उन पर धावा बोल दिया। उन्होंने उनकी तस्वीर को फर्जी बताते हुए कहा कि वह कभी इतने मोटे थे ही नहीं। कमेंट बॉक्स इस तरह की टिप्पणियों से भर गया। एक यूजर ने ऋतिक रोशन की ठीक वैसी ही तस्वीर साझा करते हुए लिखा ‘बहुत करीबी’ इसी तरह एक यूजर ने लिखा, 'अच्छी एडिटिंग है, कृप्या दोबारा ना करें।' एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई ऐसे ही कड़ी मेहनत दिख रही है फर्जी तस्वीर लगाने की क्या जरूरत है।' इसी तरह कमेंट बॉक्स में टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। वहीं, कई यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी के लिए किया गया कार्य बताया।
प्रशंसकों ने की मेहनत की तारीफ
वहीं, कार्तिक के कुछ प्रशंसकों ने उनकी तारीफ भी की। उन्होंने कार्तिक को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सराहा। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘बड़ा परिवर्तन।’ कई अन्य प्रशंसकों ने भी अभिनेता की तारीफ की है।
Jameel Khan Video Interview: तीन बार नहीं मिला मैं अमिताभ बच्चन से, मेरी खुशकिस्मती कि मुझे नसीर साब मिले