फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Doraemon Japanese creators wants to meet ss rajamouli fan of his work in rrr and bahubali

राजामौली के मुरीद हुए जापानी मेकर्स: जताई मिलने की ख्वाहिश; ‘RRR’ और ‘बाहुबली’ का जापान में जबरदस्त क्रेज

Wed, 07 Oct 2026 11:09 AM IST
किरण जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: किरण जैन Updated Wed, 07 Oct 2026 11:09 AM IST
सार

Doraemon the Movie- New Nobita and the Castle of the Undersea Devil: 90 के दशक में पैदा हुई पीढ़ी के लिए डोरेमॉन शायद कोई विदेशी किरदार नहीं। उसके गैजेट, नोबिता की मुसीबतें और डोरेमॉन की आवाज भारतीय बचपन की यादों का हिस्सा हैं। भारत में इस किरदार की टीवी एंट्री 2005 में हुई थी। अब हाल ही में इसकी फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में भारत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सिनेमा के बारे में काफी कुछ कहा।

विज्ञापन
Doraemon Japanese creators wants to meet ss rajamouli fan of his work in rrr and bahubali
केनजी, माइको और सुसुमु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में मशहूर जापानी कार्टून किरदार डोरेमॉन की फिल्म 'डोरेमॉन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कास्ल ऑफ द अंडरसी डेविल' हाल ही में भारतीय सिनेमाघरों में भी रिलीज हुई है। इसी बीच इस फिल्म के मेकर्स ने डोरेमॉन समेत भारतीय सिनेमा के बारे में अपनी राय जाहिर की।
विज्ञापन

इस बातचीत के दौरान 'आरआरआर', 'बाहुबली' और '3 इडियट्स' का जिक्र हुआ। राजामौली की फिल्मों से लेकर भारतीय सिनेमा के गाने, डांस और इंटरवल तक बात हुई। पढ़ें अमर उजाला की जापानी फिल्ममेकर्स केनजी योशिदा, माइको सुमिदा और सुसुमु नाकाजिमा से खास बातचीत के मुख्य अंश...
विज्ञापन
Trending Videos

Doraemon Japanese creators wants to meet ss rajamouli fan of his work in rrr and bahubali
फिल्म 'आरआरआर' - फोटो : सोशल मीडिया
जापान में भी इन फिल्मों की चर्चा
सबसे पहले भारतीय सिनेमा की बात निकली तो 'आरआरआर', 'बाहुबली' और '3 इडियट्स' के नाम सामने आए। मेकर्स ने कहा, 'हमने 'आरआरआर', 'बाहुबली' और '3 इडियट्स' जैसी भारतीय फिल्में देखी हैं। जापान में इन फिल्मों की काफी लोकप्रियता है। इन फिल्मों का जबरदस्त क्रेज रहा है....लोगों ने इन्हें खूब पसंद किया है। सच कहें तो हमें भारतीय फिल्मों में गाने, डांस और इमोशन का मेल बहुत अच्छा लगता है। हर फिल्म का अंदाज अलग है, लेकिन दर्शकों से जुड़ने वाली बात इनमें बहुत मजबूत है। 'आरआरआर' और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों का तो स्केल भी काफी बड़ा है।'
विज्ञापन

Doraemon Japanese creators wants to meet ss rajamouli fan of his work in rrr and bahubali
एसएस राजामौली - फोटो : सोशल मीडिया
'राजामौली से जरूर मिलना चाहेंगे'
बातों ही बातों में मेकर्स ने निर्देशक एसएस राजामौली का जिक्र किया। उन्होंने राजामौली से मिलने की इच्छा भी जताई। मेकर्स ने कहा, 'एसएस राजामौली की फिल्में हमने देखी हैं और उनका काम हमें काफी पसंद है। उनकी फिल्मों का स्केल और कहानी कहने का तरीका काफी दिलचस्प है। अगर उनसे मिलने का मौका मिला तो हम जरूर मिलना चाहेंगे। हम एनिमेशन बनाते हैं और वह अलग तरह की फिल्में बनाते हैं। उनसे मिलकर उनके काम करने का तरीका समझना हमारे लिए दिलचस्प होगा।'
विज्ञापन

Doraemon Japanese creators wants to meet ss rajamouli fan of his work in rrr and bahubali
डोरेमॉन - फोटो : सोशल मीडिया
गाने-डांस से लेकर इंटरवल तक, भारत का फिल्मी अंदाज अलग
भारतीय सिनेमा का गाना और डांस भी जापानी मेकर्स को खूब लुभााता है। वह कहते हैं, 'भारतीय फिल्मों में डांस और म्यूजिक बहुत खास है। यह जापानी फिल्मों से काफी अलग है। यहां गाने और डांस कहानी का भी हिस्सा बन जाते हैं। यही चीज भारतीय सिनेमा को अलग बनाती है और हमें बहुत दिलचस्प लगती है। इंटरवल को लेकर भी अनुभव बहुत अलग है। अगर फिल्म तीन घंटे की हो, तब भी हम जापान में उसे बिना किसी ब्रेक के देखते हैं। भारत में फिल्म के बीच इंटरवल होता है। हमारे लिए यह एक मजेदार अनुभव है।'

Doraemon Japanese creators wants to meet ss rajamouli fan of his work in rrr and bahubali
डोरेमॉन - फोटो : सोशल मीडिया
21 साल बाद बड़े पर्दे पर क्यों आया डोरेमॉन?
भारत में डोरेमॉन की टीवी पर मौजूदगी पुरानी है लेकिन फिल्म को बड़े पर्दे तक पहुंचने में करीब 21 साल लग गए। इस बारे में पूछने पर मेकर्स ने कहा, 'हम कई साल पहले भी फिल्म को भारत लाना चाहते थे, लेकिन सही समय का इंतजार करना पड़ा। अब भारत में एनिमेटेड फिल्मों को ज्यादा स्वीकार किया जा रहा है। हमें लगा कि यह फिल्म भारतीय दर्शकों के लिए सही है इसलिए इसे बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया। बाकी हम फिल्म का मूल कंटेंट नहीं बदलते। हर देश के दर्शक उसे अलग तरह से स्वीकार करते हैं इसलिए हम बाजार के हिसाब से उसे दर्शकों तक पहुंचाने का तरीका समझते हैं। भारत में डोरेमॉन लंबे समय से मौजूद है और हमें पता है कि लोग इसे बड़े पर्दे पर देखना चाहते थे।'

Doraemon Japanese creators wants to meet ss rajamouli fan of his work in rrr and bahubali
'छोटा भीम और हनुमान' - फोटो : X
'छोटा भीम' और 'चाचा चौधरी' को नहीं जानते मेकर्स 
भारत में बच्चों के एनिमेशन की अपनी बड़ी दुनिया है। 'छोटा भीम', 'मोटू पतलू' और 'चाचा चौधरी' जैसे किरदारों के साथ एक पूरी पीढ़ी बड़ी हुई है। लेकिन डोरेमॉन के जापानी मेकर्स भारतीय एनीमेशन से ज्यादा परिचित नहीं हैं।
इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'हमने भारतीय एनिमेशन के बारे में बहुत ज्यादा नहीं देखा। भारत आने के बाद हम होटल में टीवी देख रहे थे। डोरेमॉन के बाद एक और एनिमेशन प्रोग्राम आया जो हमें काफी इम्प्रेसिव लगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'भारत में किस तरह का एनीमेशन बनाया जाता है, इसे समझना हमारे लिए दिलचस्प होगा। हम यहां के एनीमेशन और उसके पीछे की प्रक्रिया के बारे में भी जानना चाहेंगे।'

Doraemon Japanese creators wants to meet ss rajamouli fan of his work in rrr and bahubali
डोरेमॉन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कहानी पर भी काम चल रहा
बात भारतीय सिनेमा से आगे बढ़कर भारतीय कहानियों तक पहुंची तो मेकर्स ने एक बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा, 'भारतीय कहानी को लेकर हमारी दिलचस्पी है। इस दिशा में काम भी चल रहा है। अभी हम इसके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकते। यह कब आएगा, यह भी अभी नहीं बता सकते। लेकिन बहुत जल्द आप इसके बारे में और जान पाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed