फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Brother Rahul Dev Attends Mukul Dev Last Rites Friend Vindu Dara Singh Pays his Condolence

Mukul Dev Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए एक्टर मुकुल देव, परिवार-दोस्तों ने दी अंतिम विदाई

Sat, 24 May 2025 08:24 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 24 May 2025 08:24 PM IST
सार

Mukul Dev: अभिनेता मुकुल देव का दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एक्टर को अंतिम विदाई देने के लिए परिवार के सभी सदस्यों समेत उनके भाई राहुल देव भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Brother Rahul Dev Attends Mukul Dev Last Rites Friend Vindu Dara Singh Pays his Condolence
मुकुल देव अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार को अभिनेता मुकुल देव के निधन से इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा। 54 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसके बाद कई फिल्मी हस्तियों ने उन्हें याद किया। दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां अभिनेता के बड़े भाई राहुल देव ने उन्हें विदाई देने के सारे रीति-रिवाज पूरे किए। 

विज्ञापन

भाई की मौत से टूटे राहुल देव
भाई मुकुल देव को अंतिम विदाई देने पहुंचे एक्टर राहुल देव काफी इमोशनल नजर आए। वहां पहुंचे सभी लोगों ने राहुल देव को सांत्वना दी और उनके दुख को बांटने की कोशिश की। राहुल देव के अलावा विंदू दारा सिंह भी दोस्त को अंतिम विदाई देने के लिए दिल्ली पहुंचे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)


 

विंदू दारा सिंह ने किया मुकुल को याद
मीडिया से बातचीत करते हुए विंदू दारा सिंह ने दोस्त मुकुल को याद किया। इस दौरान विंदू ने कहा, 'हमने दोनों ने सन ऑफ सरदार में एक साथ काम किया था। हम दोनों फिल्म के टोनी और टीटू थे लेकिन टोनी हमें छोड़कर चला गया'
 
ये खबर भी पढ़ें: Mukul Dev: मुकुल के निधन पर भावुक सेलेब्स, अजय देवगन बोले- 'नहीं हो रहा यकीन'; सुनील शेट्टी ने भी जताया दुख

शुक्रवार रात हुआ था निधन
बता दें अभिनेता मुकुल देव ने शुक्रवार रात को अंतिम सांस ली। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके बड़े भाई राहुल देव ने शनिवार सुबह इस बात की जानकारी दी। इस खबर के सामने आने के बाद अजय देवगन, सुनील शेट्टी, मनोज बाजपेयी, दीपशिखा नागपाल समेत कई हस्तियों ने उन्हें याद किया। 

विनीत सिंह ने जताया दुख
एक्टर मुकुल देव के निधन पर अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने भी पोस्ट शेयर कर दुख जताया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर मुकुल देव की फोटो शेयर कर लिखा है, 'मॉडलिंग से लेकर हिंदी, पंजाबी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में प्रभावशाली भूमिकाओं तक मुकुल देव के सफर में उनकी अपार प्रतिभा और समर्पण दिखाई दिया। 54 साल की उम्र में उनका अचानक चले जाना मनोरंजन उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed