फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Collection Jailer 2 Udta Teer Nayyi Navelli Pehla Pyaar Dusri Baar Drishyam 3 Report

बॉक्स ऑफिस: 'जेलर 2' का तूफान, 'उड़ता तीर' ने भरी ऊंची उड़ान, जानें 'दृश्यम 3' से लेकर 'नई नवेली' तक का हाल

Mon, 26 Oct 2026 10:46 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 26 Oct 2026 10:46 AM IST
सार

  • सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं।
  • सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है।
  • इसके अलावा 'जेलर 2' और 'दृश्यम 3' जैसी फिल्में भी शानदार कमाई कर रही हैं।  

विज्ञापन
Box Office Collection Jailer 2 Udta Teer Nayyi Navelli Pehla Pyaar Dusri Baar Drishyam 3 Report
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की 'जेलर 2' ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा, तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी। अजय देवगन की 'दृश्यम 3' भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है।
विज्ञापन


हालांकि, 'नई नवेली', 'प्रहार', 'पहला प्यार दूसरी बार' सहित कई दूसरी फिल्मों की कमाई अपेक्षाकृत धीमी रही। आइए जानते हैं कि रविवार को किस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये कमाए और अब तक उनका कुल कलेक्शन कितना हो चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos

Box Office Collection Jailer 2 Udta Teer Nayyi Navelli Pehla Pyaar Dusri Baar Drishyam 3 Report
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' का जलवा कायम
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन यानी रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 25.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

इसके साथ ही फिल्म की कुल घरेलू नेट कमाई 398.70 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 710.35 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस तरह 'जेलर 2' भारत में 400 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन

Box Office Collection Jailer 2 Udta Teer Nayyi Navelli Pehla Pyaar Dusri Baar Drishyam 3 Report
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' ने पकड़ी रफ्तार
  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' ने पहले वीकेंड पर अपनी पकड़ मजबूत की है।
  • शुक्रवार को रिलीज हुई इस स्पाई-कॉमेडी फिल्म ने रविवार को 8.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • शनिवार के 7.25 करोड़ रुपये के मुकाबले रविवार की कमाई में करीब 11.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • इसी के साथ फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में कुल 19.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
  • वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 27.58 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

Box Office Collection Jailer 2 Udta Teer Nayyi Navelli Pehla Pyaar Dusri Baar Drishyam 3 Report
दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
कितना हुआ 'दृश्यम 3' का बिजनेस?
अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' रिलीज के चौथे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। फिल्म ने अपने 24वें दिन यानी रविवार को 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसकी कुल नेट कमाई 368.90 करोड़ रुपये हो गई है। लंबे समय से सिनेमाघरों में मौजूद रहने के बावजूद फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है।

Box Office Collection Jailer 2 Udta Teer Nayyi Navelli Pehla Pyaar Dusri Baar Drishyam 3 Report
प्रहार और नई नवेली फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
'नई नवेली' की कमाई में कितनी हुई बढ़ोतरी
यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' ने दूसरे रविवार को 95 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 24.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में इसकी ग्रॉस कमाई 32.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म की कमाई में रविवार को मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली।

'प्रहार' ने 10वें दिन कमाए 1.20 करोड़ रुपये
फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी बनाए हुए है। फिल्म ने रविवार, 25 अक्टूबर को रिलीज के 10वें दिन 1.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसकी कुल घरेलू नेट कमाई 20.10 करोड़ रुपये हो गई है।

Box Office Collection Jailer 2 Udta Teer Nayyi Navelli Pehla Pyaar Dusri Baar Drishyam 3 Report
पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : यूट्यूब
'पहला प्यार दूसरी बार' ने तीसरे दिन कमाए 77 लाख रुपये
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' को भी रविवार का फायदा मिला है। फिल्म ने शुक्रवार को 50 लाख रुपये और शनिवार को 73 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, रविवार को इसकी कमाई बढ़कर 77 लाख रुपये पहुंच गई। इस तरह फिल्म ने अपने शुरुआती तीन दिनों में कुल 2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि, बड़ी फिल्मों के मुकाबले इसका प्रदर्शन कमजोर रहा है।

इसके अलावा 23 अक्टूबर को रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण' और गुरमीत चौधरी की 'तुम मेरे हो' और 'दूसरा' भी बॉक्स ऑफिस की दौड़ में शामिल हैं। यह फिल्में धीमी कमाई के साथ आगे बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed