फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Border 2 song jaate hue lamhon will be launch in Amritsar in mega army event

इस तरह लॉन्च होगा 'बॉर्डर 2' का गाना 'जाते हुए लम्हों', मेकर्स ने बनाया बड़ा प्लान

Sat, 10 Jan 2026 11:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 10 Jan 2026 11:39 PM IST
सार

Border 2 Song: 'बॉर्डर 2' के मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने 'घर कब आओगे' को खास तरह से लॉन्च किया था। अब इसके दूसरे गाने के लिए भी एक प्लान बनाया है।

विज्ञापन
Border 2 song jaate hue lamhon will be launch in Amritsar in mega army event
बॉर्डर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले फैंस इसकी हर अपडेट जानना चाहते हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हुआ। अब मेकर्स फिल्म के अगले गाने को धूमधाम से रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसे एक बड़े इवेंट में लॉन्च करने की तैयारी है।
विज्ञापन

इस तरह लॉन्च होगा 'जाते हुए लम्हों'
मेकर्स ने एलान किया है कि फिल्म के गाने 'जाते हुए लम्हों' को धूम-धाम से लॉन्च किया जाएगा। इसे खासा, अमृतसर में 10,000-12,000 सेना के जवानों और उनके परिवारों की मौजूदगी में होने वाले जश्न के बीच लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट लोहड़ी सेलिब्रेशन के साथ होगा। सभी को गाने 'जाते हुए लम्हों' का बेसब्री से इंतजार है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन

Border 2 song jaate hue lamhon will be launch in Amritsar in mega army event
'बॉर्डर 2' - फोटो : सोशल मीडिया
कब लॉन्च हुआ 'घर कब आओगे'?
इससे पहले 2 जनवरी 2026 को इस फिल्म के गाने 'घर कब आओगे' को जैसलमेर की मशहूर लोंगेवाला पोस्ट पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के साथ लॉन्च किया गया था। ‘घर कब आओगे’ फिल्म ‘बॉर्डर’ के लोकप्रिय गीत ‘संदेशे आते हैं’ का री-क्रिएटेड वर्जन है। पहले इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था और अनु मलिक ने संगीत दिया था। इसे सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने गाया था। नए गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा जबकि संगीत मिथुन ने दिया। इसे सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा ने गाया।

बॉक्स ऑफिस पर 'द राजा साब' और 'पराशक्ति' को दिखाई आंख, 800 करोड़ के करीब पहुंची 'धुरंधर'

विज्ञापन

कौन हैं फिल्म के कलाकार?
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगी। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed