फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zeenat Aman undergoes Eyelid Surgery to Restore Clear vision Actress shared her Experience with Ptosis

Zeenat Aman: जीनत अमान ने कराई आंखों की सर्जरी, पोस्ट साझा कर फैंस को दी सेहत की जानकारी

Tue, 07 Nov 2023 01:06 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 07 Nov 2023 01:06 PM IST
सार

जीनत अमान ने बताया कि कैसे उसके पीटोसिस ने उसके करियर और उसके जीवन को प्रभावित किया। अभिनेत्री ने कहा, जब किसी के करियर का इतना सारा हिस्सा उसकी शक्ल-सूरत पर आधारित होता है, तो इसमें नाटकीय बदलाव के साथ आना मुश्किल होता है।

विज्ञापन
Zeenat Aman undergoes Eyelid Surgery to Restore Clear vision Actress shared her Experience with Ptosis
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरे जमाने की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान आए दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपने पुराने किस्सों का पिटारा खोल फैंस के साथ अपनी यादें साझा शेयर करती रहती हैं। जीनत अमान ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी आंखो की रोशनी को बहाल करने के लिए पलक की सर्जरी कराई है। सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा कर उन्होंने इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन

 

अमान ने अस्पताल की तस्वीरें कीं साझा

जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर अस्पताल के दौरान की तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा पोस्ट लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, '19 मई 2023 को मैं सुबह जल्दी उठी, एक छोटा सूटकेस पैक किया, और लिली को किस किया। फिर जहान और कारा मुझे हिंदुजा अस्पताल ले गए। मुझे पीटोसिस नाम की एक बीमारी है, जो कई दशकों पहले मुझे लगी चोट का परिणाम है, जिससे मेरी दाहिनी आंख के आसपास मांसपेशियों को नुकसान हुआ था। इस कारण काफी वर्षों से मेरी पलक और भी अधिक झुक गई है। इसके चलते कुछ वर्षों मेरी दृष्टि कम हो गई है।'  

विज्ञापन


रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की बेटी हुई 1 साल की, कपल ने पैपराजी के बीच बांटा केक
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटोसिस के कारण किया इन मुश्किलों का सामना

अमान ने बताया कि कैसे उसके पीटोसिस ने उसके करियर और उसके जीवन को प्रभावित किया। अभिनेत्री ने कहा, जब किसी के करियर का इतना सारा हिस्सा उसकी शक्ल-सूरत पर आधारित होता है, तो इसमें नाटकीय बदलाव के साथ आना मुश्किल होता है। मैं इस तथ्य के बारे में जानती हूं कि इस पीटोसिस ने मेरे अवसरों को कम कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मुझे कभी भी इससे कम महसूस नहीं हुआ। निश्चित रूप से इससे मदद मिली कि हमेशा कुछ दिग्गज थे, जो मेरे साथ खड़े थे और उन्होंने मेरे साथ काम करना चुना।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)


 

मई में हुई थी जीनत अमान की सर्जरी

जीनत अमान की सर्जरी मई में हुई थी। उन्होंने इस दौरान के अपने अनुभव को खतरनाक बताया। साथ ही कहा कि यह बहुत बेहतर है। अभिनेत्री ने कहा, रिकवरी धीमी, स्थिर है और जारी है, लेकिन मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी दृष्टि अब बहुत स्पष्ट है। अभिनेत्री के पोस्ट पर काफी लोग उनके साहस और ईमानदारी के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं।  

Sam Bahadur Trailer: इस समय पर जारी होगा 'सैम बहादुर' का ट्रेलर, विक्की कौशल ने साझा किया फिल्म का नया पोस्टर


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed