जरीन खान ने फैंस से की इमोशनल अपील, हॉस्पिटल में भर्ती हुईं अभिनेत्री की मां
Zareen Khan Mother Hospitalised: सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ की एक्ट्रेस जरीन खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी मां के अस्वस्थ होने की जानकारी साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जरीन खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें अपनी मां के बीमार होने की बात कही है। साथ ही यह जानकारी भी साझा की कि उनकी मां को हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया है।
जरीन खान ने की इमोशनल पोस्ट
जरीन खान ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा, ‘मां हॉस्पिटल में भर्ती हैं। प्लीज उन्हें अपनी दुआओं में रखें।’ उन्होंने हाथ जोड़ते हुए एक इमोजी भी बनाया है।
सलमान खान की एक्शन ड्रामा फिल्म 'वीर' जरीन खान ने बॉलीवुड में कदम रखा था। एक्ट्रेस की शक्ल काफी हद तक कैटरीना कैफ से मिलती है। जरीन ने सलमान की फिल्म ‘रेडी’ में भी एक्टिंग की थी। इसके अलावा वह 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3', 'अक्सर 2' जैसी कुछ फिल्मों का हिस्सा बनी थीं।
ये खबर भी पढ़ें: Pyaar Mein Hain Hum: पवन सिंह का 'प्यार में हैं हम' गाना रिलीज, जरीन के साथ रोमांस करते नजर आए भोजपुरी एक्टर
जरीन खान का मौजूदा करियर फ्रंट
हाल ही जरीन शॉर्ट स्टोरी फॉर्मेट का भी हिस्सा बनी हैं। पॉकेट टीवी के एक शो 'फिर से रीस्टार्ट' उन्होंने किया। साथ ही भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ एक सॉन्ग भी जरीन खान ने हाल-फिलहाल किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, अपने लुक, वेकेशन फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं।