फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yuva Teaser: Puneeth Rajkumar Nephew Yuva Rajkumar To Make His Debut With Kgf Kantara Makers Action Movie

Yuva Teaser: सिनेमा की दुनिया में कदम रखने को तैयार पुनीत राजकुमार के भतीजे, जारी हुआ डेब्यू फिल्म का टीजर

Sat, 04 Mar 2023 04:22 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 Mar 2023 04:22 PM IST
सार

मेकर्स ने आज एक्टर युवा की डेब्यू फिल्म का टीजर जारी किया है। इसमें वह खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Yuva Teaser: Puneeth Rajkumar Nephew Yuva Rajkumar To Make His Debut With Kgf Kantara Makers Action Movie
युवा टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार डॉ राजकुमार के पोते युवा राजकुमार फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। वह फिल्म 'युवा' से डेब्यू करने वाले हैं। यह एक एक्शन फिल्म है, जो 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'केजीएफ चैप्टर 1', 'केजीएफ 2' और 'कांतारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों दे चुके होम्बले फिल्म्स ने इस फिल्म का एलान किया था।

विज्ञापन


टीजर के साथ टाइटल का एलान
बता दें कि इस फिल्म को जहां होम्बले फिल्म्स के तहत विजय किरागंदूर प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं इसका निर्देशन संतोष आनंदराम ने किया है। मेकर्स ने हाल ही में युवा राजकुमार की पहली फिल्म का टीजर जारी किया है। साथ ही इसके टाइटल की भी घोषणा कर दी है। मेकर्स ने ट्विटर पर इस फिल्म का टीजर शेयर किया है।
विज्ञापन


यूजर्स ने दी बधाई
फिल्म के टीजर में युवा राजकुमार खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपनी ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। मेकर्स युवा राजकुमार को बड़े पैमाने पर लॉन्च करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। एक्टर के टीजर पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई उन्हें डेब्यू से पहले शुभकानाएं देता नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'जय पावर स्टार, आपका स्वागत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'टीजर में परफेक्ट फैंस मैटेरियल है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई कमी नहीं छोड़ रहे मेकर्स
मेकर्स का कहना है कि फिल्म 'युवा' को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक्शन का डोज भी मिलेगा। आपको बता दें कि युवा राजकुमार, डॉ राजकुमार के पोते हैं और पुनीत राजकुमार के भतीजे हैं। उनके पिता राघवेंद्र राजकुमार भी एक्टर, प्रोड्यूसर और सिंगर हैं। कुल मिलाकर अभिनय प्रतिभा युवा राजकुमार को विरासत में मिली है। देखना दिलचस्प होगा कि पर्दे पर वह क्या जादू करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed