फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yash Starrer Toxic Movie Song Tabaahi Fans Reaction On Social Media

Toxic Movie: क्या यश के फैंस को भाया ‘टॉक्सिक’ फिल्म का ‘तबाही’ सॉन्ग? यूजर्स को याद आए इमरान हाशमी

Wed, 08 Jul 2026 07:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 08 Jul 2026 07:31 PM IST
सार

Toxic Movie Song Tabaahi Fans Reaction: बुधवार को साउथ के सुपरस्टार यश की पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ का गाना ‘तबाही’ रिलीज हुआ। इस गाने पर फैंस ने किस तरह के रिएक्शन दिए, जानिए?
 

विज्ञापन
Yash Starrer Toxic Movie Song Tabaahi Fans Reaction On Social Media
फिल्म 'टॉक्सिक' के गाने 'तबाही' में यश और कियारा आडवाणी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

फिल्म ‘टॉक्सिक’ अगले महीने रिलीज होगी। आज इसका एक गाना ‘तबाही’ रिलीज हुआ। क्या सच में यह गाना फैंस को पसंद आया। कियारा और यश की केमिस्ट्री फैंस को कैसी लगी? साथ ही इस गाने को देखकर क्यों फैंस को इमरान हाशमी की याद आई? 

विज्ञापन

कियारा और यश की केमिस्ट्री फैंस को भा गई 
गाने ‘तबाही’ में कियारा आडवाणी का लुक और यश के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस को पसंद आई है। एक यूजर ने एक्स (ट्विटर) पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘यश और कियारा की केमिस्ट्री जबरदस्त है।’ आगे इस यूजर ने फायर इमोजी शेयर किया है। इसी तरह के कई कमेंट्स गाने को लेकर फैंस ने किए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘यह गाना इस बात का सबूत है कि थोड़ी सी अथॉरिटी रोमांस को दस गुना ज्यादा पावरफुल बना देती है। उनके बीच का ग्रेविटेशनल फोर्स कमाल का है।’ 

विज्ञापन

इमरान हाशमी से क्यों हुई तुलना 
कुछ यूजर्स को गाना ‘तबाही’ फीका लगा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऐसा लगा जैसे यश ने अपने अंदर के इमरान हाशमी को बाहर लाने की कोशिश की और डायरेक्टर ने 'हाल-ए-दिल' जैसा माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन वे पूरी तरह नाकाम रहे। सच कहूं तो, यह एक औसत गाना है।’ इसी तरह एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘यह तो ज्यादा ही बोल्ड गाना है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन








Yash Starrer Toxic Movie Song Tabaahi Fans Reaction On Social Media
टॉक्सिक के गाने 'तबाही' में यश और कियारा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कब रिलीज होगी फिल्म ‘टॉक्सिक’?
निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' इस साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कियारा और यश के अलावा हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed