यामी गौतम ने 'धुरंधर' को लेकर जताई अपनी ख्वाहिश; बोलीं- 'स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मेरी इच्छा हुई काश मैं...'
Yami Gautam On Dhurandhar: यामी गौतम धर अपने पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की खूब प्रशंसा की। साथ ही इस फिल्म को लेकर अपनी एक ख्वाहिश भी जाहिर की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने पति और फिल्ममेकर आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट पढ़कर अपनी एक ख्वाहिश के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट इतनी शानदार थी और फिल्म का मुख्य किरदार (रणवीर सिंह का किरदार) बहुत दमदार है।
यामी की ख्वाहिश
फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में यामी ने कहा, 'जब मैंने आदित्य की फिल्म 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैंने उनसे कहा कि काश मैं लड़का होती। स्क्रिप्ट बहुत बढ़िया है। खासतौर पर फिल्म का मुख्य किरदार।' यामी ने यह भी कहा वह अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच सख्त सीमा रखती हैं। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो रही हो, लेकिन रिश्ते की वजह से वे कोई फायदा नहीं चाहतीं।
यामी और आदित्य की लव स्टोरी
यामी और आदित्य की पहली मुलाकात फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर हुई थी। साल 2021 में दोनों ने एक समारोह में शादी की। मई 2024 में उनके बेटे वेदविद का जन्म हुआ, जिससे उनके परिवार में खुशियां दोगुनी हो गईं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: पुलकित सम्राट के जन्मदिन पर पत्नी कृति खरबंदा ने लिखी दिल की बात, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें