फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kriti Kharbanda wishes her husband pulkit samrat happy birthday share romantic and lovely photos

पुलकित सम्राट के जन्मदिन पर पत्नी कृति खरबंदा ने लिखी दिल की बात, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Mon, 29 Dec 2025 06:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 29 Dec 2025 06:25 PM IST
सार

Pulkit Samrat Birthday Wish By Wife Kriti Kharbanda: पुलकित सम्राट के 42वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया हैंडल पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही अपने पति को जन्मदिन की बधाई भी दी है।
 

विज्ञापन
Kriti Kharbanda wishes her husband pulkit samrat happy birthday share romantic and lovely photos
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पुलकित सम्राट आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास अवसर पर पुलकित की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर कर पति को जन्मदिन की शुभकानमाएं दी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कृति का पोस्ट
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अपने पति पुलकित सम्राट के जन्मदिन को और भी यादगार बना दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और पुलकित की कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इसके साथ ही कृति ने एक प्यारा नोट लिखकर पुलकित को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो हमेशा मेरे प्यारे।'

View this post on Instagram

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)


विज्ञापन
विज्ञापन

कृति और पुलकित के बारे में
कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट के बीच रोमांस 2019 में आई फिल्म 'पागलपंती' में साथ काम करते हुए शुरू हुआ था। कुछ महीनों की दोस्ती के बाद, दोनों को प्यार हो गया और वे दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। कृति और पुलकित ने मार्च 2024 में शादी कर ली।

विज्ञापन

पुलकित सम्राट का वर्कफ्रंट
पुलकित सम्राट को फिल्म 'फुकरे' से पहचान मिली। अब वह जल्द ही फिल्म 'राहु केतु' में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है, जिसकी जानकारी खुद पुलकित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर दी थी। इस फिल्म में पुलकित के साथ 'फुकरे' को-स्टार वरुण शर्मा नजर आएंगे। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। निर्देशक विपुल विग द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक फैंटेसी-कॉमेडी है।


यह भी पढ़ें: प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' ने रिलीज से पहले कमाए करोड़ों, जानकर हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed