एक साथ होकर भी दूर-दूर दिखेंगे शाहिद-करीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में शाहिद कपूर और करीना कपूर की कहानी सभी जानते हैं। ये दोनों स्टार्स पांच साल तक एक दूसरे के साथ डेटिंग करके मीडिया की सुर्खियों में बने रहे। लेकिन अब हालात ये हैं कि फिल्म उड़ता पंजाब में दोनों एक साथ होने के बावजूद दूर-दूर ही दिखेंगे। इस फिल्म में उनका कोई भी सीन संग नहीं होगा।
हालांकि दोनों ने आधा दर्जन फिल्मों में साथ काम किया है और आखिरी बार 2007 में इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मैट में साथ दिखे थे। इस फिल्म के निर्माण के दौरान दोनों का प्यार खत्म हो गया था और उनकी राहें जुदा हो गई थीं। बाद में करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली। जबकि शाहिद का नाम करीना से जुदा होने के बाद कई हीरोइनों से जुड़ता रहा।
शाहिद कपूर ने ही करीना का नाम सुझाया
कभी शाहिद-करीना एक साथ भी रह चुके हैं और दूर-दूर भी पर अब लगता है कि दोनों के दिलों में एक-दूसरे को लेकर जो गुस्सा था वह अब ठंडा पड़ चुका है।
सूत्रों की मानें तो हाल में इन दोनों सितारों ने फिल्म उड़ता पंजाब में साथ काम करने की स्वीकृति दे दी। खास बात यह है कि इस फिल्म की हीरोइन के रूप में करीना का नाम खुद शाहिद ने निर्देशक अभिषेक चौबे को सुझाया। शाहिद ने एक इंटरव्यू में यह बात स्वीकार की थी।
फिल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट आलिया भट्ट नजर आएंगी। शाहिद-आलिया की जोड़ी की यह इस साल दूसरी फिल्म होगी। दोनों की फिल्म शानदार भी इस साल रिलीज होगी।