फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who Is Boney Kapoor Daughter Anshula Fiance Rohan Thakkar

Rohan Thakkar: कौन है बोनी कपूर की बेटी अंशुला के मंगेतर रोहन ठक्कर? जानिए क्या है फिल्मी कनेक्शन?

Sat, 05 Jul 2025 11:09 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 05 Jul 2025 11:09 AM IST
सार

हाल ही में बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई की है। जानिए कौन है रोहन? क्या उनका कोई फिल्मी कनेक्शन है? 

विज्ञापन
Who Is Boney Kapoor Daughter Anshula Fiance Rohan Thakkar
अंशुला कपूर, रोहन ठक्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पिछले दिनों अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर उन्हें न्यूयॉर्क में प्रपोज कर रहे हैं। इन तस्वीरों में रोहन ने अंशुला को सगाई की अंगूठी पहनाई। अंशुला तो एक फिल्म फैमिली से आती हैं। पिता बोनी कपूर जाने-माने प्रोड्यूसर हैं, भाई अर्जुन कपूर एक्टर हैं। सौतेली बहनें खुशी और जान्हवी कपूर भी एक्ट्रेस हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या अंशुला के होने वाले पति रोहन भी फिल्मों से कोई नाता रखते हैं? असल में वह करते क्या हैं? जानिए। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Anshula: मां-बाप के तलाक के लिए खुद को जिम्मेदार मानती थीं अंशुला कपूर, कहा- 'जान्हवी के पैदा होने के बाद...' 
विज्ञापन

रोहन ठक्कर की एजुकेशन 
रोहन ठक्कर ने पुणे की फ्लेम्स यूनिवर्सिटी से एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग में ग्रेजुएशन पूरी की है। इसके बाद वह लॉस एंजिल्स गए, जहां उन्होंने साल 2013 में न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से स्क्रीनप्ले राइटिंग में हायर एजुकेशन पूरी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रिनप्ले राइटिंग में शुरू किया करियर 
जब रोहन ने अपनी पढ़ाई स्क्रीनप्ले राइटिंग में पूरी की तो वह भारत आकर कॉपीराइटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग एक्सपर्ट के तौर पर काम करने लगे। जल्द ही स्क्रीनप्ले राइटिंग की फील्ड में भी वह एक्टिव हो गए। रोहन ने साल 2016 में ‘नोवेलिस्ट’ नाम की शॉर्ट फिल्म के लिए राइटर के तौर पर काम किया। इसके अलावा उन्होंने ‘नेवर टू लेट(2016)’ और निंबस (2018)जैसी शॉर्ट फिल्मों के लिए भी राइटिंग का काम किया। 

ये खबर भी पढ़ें: Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से की सगाई, फैंस के साथ साझा की लव स्टोरी 

करण जौहर की कंपनी के साथ किया काम 
इन दिनों रोहन ठक्कर, करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े हैं। वह फ्रीलांस राइटर के तौर पर धर्माटिक एंटरटेनमेंट के लिए काम करते हैं। यह धर्मा प्रोडक्शन ही एक डिजिटल कंपनी है। इस तरह रोहन ठक्कर भी फिल्मी इंडस्ट्री से जुड़ चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed