फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Randhir Kapoor told Kareena Kapoor her vegetarian boyfriend can eat dinner with driver

Randhir Kapoor: जब रणधीर कपूर ने करीना से कहा था- तुम्हारा 'शाकाहारी प्रेमी' ड्राइवर के साथ खा सकता है... 

Tue, 01 Feb 2022 05:27 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 01 Feb 2022 05:27 PM IST
सार

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उनके पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने उनसे कहा था कि उनका पूर्व प्रेमी ड्राइवर के साथ रात का खाना खा सकता है। यह बात उन्होंने तब कही थी जब उनकी बेटी ने बताया था कि उसका प्रेमी शाकाहारी है।

विज्ञापन
When Randhir Kapoor told Kareena Kapoor her vegetarian boyfriend can eat dinner with driver
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार उनके पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने उनसे कहा था कि उनका पूर्व प्रेमी ड्राइवर के साथ रात का खाना खा सकता है। यह बात उन्होंने तब कही थी जब उनकी बेटी ने बताया था कि उसका प्रेमी शाकाहारी है। हालांकि, रणधीर कपूर ने बेटी से यह बात हल्के नोट यानी मजाकिया लहजे में कही थी।

विज्ञापन


सभी जानते हैं कि बॉलीवुड के कपूर खान-पान को बहुत गंभीरता से लेते हैं। अक्सर कपूर खानदान एकसाथ खाना खाते हुए भी दिखते हैं। उनका वार्षिक क्रिसमस लंच गेट-टुगेदर भी फेमस है। बॉलीवुड का यह परिवार एक साथ भोजन के जरिए अपना एक-दूसरे के प्रति प्यार साझा करता है। ट्वीक इंडिया के इंस्टाग्राम पेज द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में ट्विंकल खन्ना और करीना कपूर अपने आहार और खाना पकाने की आदतों के बारे में बात कर रही हैं। यही करीना कपूर ने यह बात साझा की। करीना कपूर इस शो में कहती हैं कि उनके पिता काफी ओपन माइंडेड हैं। अगर काम की बात करें तो करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा आने वाली है। इस फिल्म में वह आमिर खान के साथ दिखेंगी। गौरतलब है कि करीना के पिता रणधीर कपूर ने कपिल शर्मा के शो में बताया था कि कैसे एक भिखारी के हंसने पर उन्होंने नई कार खरीद डाली थी। रणधीर कपूर ने बताया था कि एक बार वो छोटी कार चला रहे थे, तभी एक भिखारी  उन पर हंसने लगा। इस बात से उनको इतना गुस्सा आया और ठेस पहुंची की उन्होंने फौरन नई कार खरीद ली।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed