फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   When Aarya And Taali Actress Sushmita Sen touched inappropriately by 15 year old boy know what happened

Sushmita Sen: जब 15 साल के लड़के ने की थी सुष्मिता सेन से छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने उठाया था यह कदम

Mon, 24 Apr 2023 12:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Apr 2023 12:30 PM IST
सार

जिस शख्स ने सुष्मिता सेन को गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी, वह एक्ट्रेस के हत्थे चढ़ गया था। सुष्मिता ने ऐसा करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया था और जब उसे देखा तो वो चौंक गई थीं।

विज्ञापन
When Aarya And Taali Actress Sushmita Sen touched inappropriately by 15 year old boy know what happened
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में तमाम अभिनेत्रियां बुरे अनुभवों से गुजरी हैं। कभी वह छेड़छाड़ का शिकार हुईं, तो कभी उन पर सार्वजनिक रूप से भद्दे कमेंट्स किए गए। कुछ एक्ट्रेस अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के अनुभव पर खुलकर बोल चुकी हैं, इसमें एक नाम अभिनेत्री सुष्मिता सेन का भी है। सुष्मिता भी उन अभिनत्रियों में से एक हैं, जिन्हें कभी न कभी किसी बुरे अनुभव से होकर गुजरना पड़ा। एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस के साथ एक लड़के ने गलत हरकत की थी। जब एक्ट्रेस को पता चला की छेड़छाड़ करने वाले लड़के की उम्र सिर्फ 15 वर्ष है, तो वह हैरान रह गईं। एक बातचीत के दौरान खुद उन्होंने यह किस्सा साझा किया था।

विज्ञापन


सुष्मिता सेन ने ऐसे संभाली स्थिति
फिल्मी सितारे पब्लिक इवेंट्स में कई लोगों से मिलते हैं और कई बार उनकी मुलाकात ऐसे लोगों से भी हो जाती है जो कि उन्हें असहज कर देते हैं। ऐसा ही कुछ सुष्मिता के साथ हुआ था, जब कुछ साल पहले वह एक इवेंट में गई थीं। इस इवेंट में सुष्मिता का शारीरिक शोषण हो गया था। हालांकि, सुष्मिता ने इस मुसीबत का बहुत ही बेहतरीन ढंग से सामना किया। 
विज्ञापन

KKBKKJ Day 3 Collection: ‘दबंग 3’ से आगे नहीं निकल पाए सलमान, वीकएंड टॉप 10 में शामिल होने से चूक गई फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्ट्रेस के हत्थे चढ़ गया था छेड़छाड़ करने वाला
जिस शख्स ने सुष्मिता सेन को गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी, वह एक्ट्रेस के हत्थे चढ़ गया था। सुष्मिता ने ऐसा करते हुए उसका हाथ पकड़ लिया था और जब उसे देखा तो वो चौंक गई थीं। दरअसल, वह 15 साल का बच्चा था। सुष्मिता खुद को गलत तरीके से छूने वाले इस 15 साल के लड़के को चाहतीं तो पुलिस के हवाले कर उसे अच्छे से सबक सिखा सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
Varun-Arjun: एक्टिंग स्कूल में एक ही लड़की को डेट कर रहे थे वरुण और अर्जुन, एक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

सुष्मिता सेन ने कही थी यह बात
सुष्मिता सेन ने उस बच्चे को समझाया और फिर उसे जाने दिया। इस पूरी घटना के बारे में सुष्मिता ने कहा था, 'मैंने उसे ऐसा करते हुए पकड़ा तो देखा वह उम्र में काफी छोटा था। मैंने उसे उसकी गर्दन से पकड़ा और कहा कि चलो वॉक पर चलें। अगर मैं वहां शोर मचाती या रो देती तो मैंने उसे कहा कि बच्चे तुम्हारी लाइफ खत्म हो जाएगी। बाद में उस लड़के ने अपनी गलती कबूली और माफी मांगी। साथ ही यह भरोसा दिलाया कि वह ऐसा कभी नहीं करेगा।' सुष्मिता के मुताबिक, उस लड़के की उम्र कम थी और उसे इतनी समझ नहीं थी कि यह सब हरकतें मनोरंजन के लिए नहीं की जाती हैं, इसलिए उन्होंने उसे ये सब बातें समझाईं और फिर जाने दिया।
Sarath Babu: साउथ एक्टर सरथ बाबू की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed