फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vishal Bharadwaj Feels Proud On O Romeo Says It Will Be One Of My Most Successful Movie

‘मुझे फिल्म पर बहुत गर्व है’, ‘ओ रोमियो’ की आलोचनाओं पर बोले विशाल भारद्वाज; कहा- ये मेरी सबसे सफल फिल्म होगी

Thu, 19 Feb 2026 03:12 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 19 Feb 2026 03:12 PM IST
सार

Vishal Bharadwaj On O Romeo: विशाल भारद्वाज ने अपनी हालिया फिल्म ‘ओ रोमियो’ की आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्यों कहा कि उन्हें इस फिल्म पर गर्व है…

विज्ञापन
Vishal Bharadwaj Feels Proud On O Romeo Says It Will Be One Of My Most Successful Movie
ओ रोमियो पर बोले विशाल भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विशाल भारद्वाज की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म निर्देशकों में होती है। उन्होंने ‘मकबूल’, ‘ओमकारा’ और ‘हैदर’ जैसी कल्ट फिल्में बनाई हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘ओ रोमियो’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। क्रिटिक्स से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हालांकि, विशाल भारद्वाज का मानना है कि यह उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक हो सकती है।

विज्ञापन

यह मेरे जीवन की सबसे सफल फिल्म होगी
पीटीआई से बातचीत में विशाल भारद्वाज ने कहा कि फिल्म को लेकर क्रिटिक्स की चाहें जो भी राय हो, लेकिन उन्हें भरोसा है कि यह उनकी अब तक की सबसे सफल फिल्मों में से एक हो सकती है। मुझे यह इसलिए कहना पड़ रहा है ताकि उन आलोचकों का दिल टूट जाए जिन्होंने फिल्म की आलोचना की थी। उनकी राय चाहे जो भी रही हो, यह मेरे जीवन की सबसे सफल फिल्म होगी। मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है। मुझे इस पर जरा भी शर्म नहीं है। मैं बहुत खुश हूं। मैंने जो हिंसा और प्रेम की कहानी गढ़ी है, उस पर मुझे बहुत गर्व है।

विज्ञापन

‘ओ रोमियो’ का अब तक कलेक्शन
‘ओ रोमियो’ के निर्माता नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के अनुसार, फिल्म ने 9.01 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद शुरुआती तीन दिनों में फिल्म सिर्फ 14.50 करोड़ रुपए की ही कमाई कर पाई। भारी गिरावट के बाद, फिल्म ने संभलते हुए वीकेंड में 5.10 करोड़, 5.90 करोड़ और 3.90 करोड़ की कमाई की, जिससे अब तक फिल्म का घरेलू कुल कलेक्शन 49.41 करोड़ हो गया है। जबकि फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 75.80 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। ‘ओ रोमियो’ ने शाहिद कपूर की ‘देवा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है, जिसने वर्ल्डवाइड 55.80 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vishal Bharadwaj Feels Proud On O Romeo Says It Will Be One Of My Most Successful Movie
ओ रोमियो - फोटो : सोशल मीडिया
हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है फिल्म
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘ओ रोमियो’ हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर ने उस्तरा की भूमिका निभाई है, जबकि तृप्ति डिमरी अफ्शा के किरदार में नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म 1995 में मुंबई पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed