फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vipul Amrutlal Shah leak Vidyut Jamwal upcoming film Commando 3 scene

निर्माता ने खुद ही इंटरनेट पर लीक कर दिया कमांडो 3 में विद्युत की एंट्री का ये सीन

Wed, 27 Nov 2019 03:58 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 27 Nov 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Vipul Amrutlal Shah leak Vidyut Jamwal upcoming film Commando 3 scene
Vidyut Jammwal - फोटो : amar ujala mumbai

हिंदी सिनेमा में आमतौर पर फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के सीन्स और सीक्वेंस फिल्म की रिलीज तक सात तालों में छुपाकर रखते हैं। लेकिन, निर्माता विपुल शाह को अपनी फिल्म कमांडो 3 पर इतना भरोसा है कि उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका पूरा पांच मिनट का हिस्सा इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है। कुल दो घंटे 13 मिनट की फिल्म कमांडो 3 का इंटरनेट पर बुधवार को रिलीज किया गया हिस्सा फिल्म में विद्युत जामवाल के पहली बार परदे पर आने का सीक्वेंस है।

विज्ञापन


कमांडो फ्रेंचाइजी देश के युवाओं में काफी लोकप्रिय रही है। इसकी पहली दो फिल्मों की कामयाबी के बाद निर्माता विपुल शाह इसकी तीसरी कड़ी लेकर आए हैं और इस बार ये कहानी देश में कौमी एकता और आपसी भरोसे की कहानी कहने वाली है। विपुल अपनी इस फिल्म को लेकर इतना आश्वस्त हैं कि उन्होंने फिल्म में हीरो की एंट्री वाला सीन पूरा का पूरा बुधवार को इंटरनेट पर रिलीज कर दिया। इस सीन में स्कूल जाने वाली एक लड़की को पास के अखाड़े के कुछ पहलवान छेड़ते दिखते हैं और इन पहलवानों की उनके अखाड़े में ही जबर्दस्त धुलाई करते नजर आते हैं विद्युत जामवाल। गौरतलब है कि फिल्म कमांडो 3 के ट्रेलर ने भी इंटरनेट पर जबर्दस्त कामयाबी पाई थी और रिलीज होने के कई दिनों तक ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा।

विज्ञापन

Vipul Amrutlal Shah leak Vidyut Jamwal upcoming film Commando 3 scene
Vidyut Jammwal - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

इस बारे में कमांडो 3 के निर्माता विपुल शाह कहते हैं, “दर्शकों तक पहुंचने के लिए हर फिल्म की रिलीज से पहले निर्माता सोचते हैं कि क्या नया किया जाए तो हमने फिल्म का पूरा का पूरा ये सीन ही इंटरनेट पर रिलीज कर दिया। मुझे पता है कि मैंने ये करके बहुत बड़ा जुआ खेला है। मुझे अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा है और मैं उम्मीद करता हूं कि फिल्म का ये पांच मिनट का सीन देखने के बाद लोग सिनेमाघरों में पूरी फिल्म देखने जरूर आएंगे।”

पढ़ें: 65वां फिल्मफेयर अवार्ड समारोह इस बार गुवाहाटी में, मलाइका की तस्वीर पर राहुल का कमेंट, पांच खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed