Vikrant Massey Baby: विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर बने पैरेंट्स, घर आया नन्हा मेहमान
'12वीं फेल' के अभिनेता विक्रांत मैसी पिता बन गए हैं। अभिनेता के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी फिल्म '12वीं फेल' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच अभिनेता की निजी जिंदगी में भी बड़ी खुशी ने दस्तक दी है। शीतल ठाकुर ने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेता ने पोस्ट कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है।
अभिनेता ने पोस्ट कर साझा की खुशी
7 फरवरी, बुधवार को विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट के जरिए पिता बनने की घोषणा की। अभिनेता के पोस्ट से साफ हो रहा है कि उन्होंने पत्नी शीतल ठाकुर के साथ पहले बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया है। जोड़े ने संयुक्त बयान में अपनी खुशी जाहिर की है। इसमें एक प्यारा सा नोट है, जिसमें लिखा हुआ है, 'क्योंकि अब हमारे पास भी एक है। हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से फूल रहे हैं। शीतल और विक्रांत की ओर से प्यार।'
Bhumi Pednekar Interview: लोग कहते हैं, ये देख कैसी दिखती है, वो देख इसके शरीर का ये हिस्सा कैसा है?
View this post on Instagram
विक्रांत-शीतल की लव स्टोरी, शादी
विक्रांत मैसी ने 24 सितंबर, 2023 को एक प्यारी सी तस्वीर के साथ पत्नी शीतल ठाकुर की प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। शीतल ठाकुर और विक्रांत मैसी ने कुछ समय तक डेटिंग के बाद फरवरी, 2022 में शादी कर ली। परिणय सूत्र में बंधने के बाद विक्रांत ने एक इंटरव्यू में साझा किया था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बेहद अच्छी चल रही है। अभिनेता ने कहा था कि मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था।
Anupam Kher: आगरा का हलवाई बनकर गदगद हुए अनुपम खेर, मुंबई से भेजा ताजनगरी को ये प्यार भरा संदेश
विक्रांत मैसी का वर्कफ्रंट
काम के मोर्चे पर, विक्रांत मैसी को हाल ही में विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' में शानदार प्रदर्शन करते देखा गया। दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। आने वाले दिनों में भी विक्रांत अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। अभिनेता की पाइपलाइन में 'फिर आई हसीन दिलरुबा' और 'सेक्टर 36' जैसी फिल्में हैं।