फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikram Chatterjee Arrested By Kolkata Police In Sonika Chauhan Murder Case

सोनिका चौहान मर्डर केस: पुलिस ने ब्वॉयफ्रेंड विक्रम चैटर्जी को किया गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2017 10:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 07 Jul 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
Vikram Chatterjee Arrested By Kolkata Police In Sonika Chauhan Murder Case
सोनिका चौहान और विक्रम चैटर्जी

बंगाली एक्टर और मॉडल सोनिका चौहान की मौत की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। इस मामले में नए-नए मोड़ सामने आ रहे हैं और पुलिस ने अब उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्रम चैटर्जी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विक्रम को स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने उनके कास्बा स्थित घर से गुरुवार को देर शाम गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


विक्रम पर सोनिका की गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज है। बता दें कि बीते 29 अप्रैल को अभिनेता बिक्रम चटर्जी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी में विक्रम के साथ बैठी उनकी गर्लफ्रेंड सोनिका की मौके पर मौत हो गई थी जबकि विक्रम गंभीर रूप से घायल हुए थे। ये हादसा कोलकाता के लेक मॉल के पास वाले इलाके में हुआ था।
विज्ञापन


हादसे के दो सप्ताह के बाद कोलकाता पुलिस ने बिक्रम को नोटिस दिया और उन्हें कोलकाता के टॉलीगंज थाने में बुलाया। विक्रम वहां पहुंचे तो पुलिस ने उनसे घंटों तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद विक्रम ने पुलिस को उन जगहों की जानकारी दी जहां-जहां वो और सोनिया हादसे वाले दिन एकसाथ रहे थे। पुलिस ने विक्रम और सोनिका के दोस्तों से भी पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनिका चौहान मर्डर केस: पुलिस ने ब्वॉयफ्रेंड विक्रम चैटर्जी को किया गिरफ्तार

Vikram Chatterjee Arrested By Kolkata Police In Sonika Chauhan Murder Case
सोनिका चौहान और विक्रम चैटर्जी

पुलिस ने विक्रम की क्षतिग्रस्त हुई कार का भी परीक्षण किया। विशेषज्ञों की सहायता से कार का केमिकल टेस्ट भी करवाया गया। विक्रम ने बाद में पूछताछ के वक्त खुलासा किया था कि दोनों एक पार्टी से लौट रहे थे। उन्होंने ये भी कबूला कि उन्होंने पार्टी में ड्रिंक की थी लेकिन वो नशे में चूर नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed