{"_id":"5936aad14f1c1ba3049c8094","slug":"sonika-chauhan-death-case-vikram-chatterjee-seeks-anticipatory-bail-against-stiffer-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल सोनिका चौहान केसः जमानत को हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता विक्रम चटर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मॉडल सोनिका चौहान केसः जमानत को हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता विक्रम चटर्जी
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 06 Jun 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाली फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल सोनिका चौहान की मौत मामले में अभिनेता विक्रम चटर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की मांग की है। जमानत के लिए चटर्जी ने हाईकोर्ट में आवेदन किया है। आगामी सप्ताह में कोर्ट मामले पर सुनवाई कर सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते 29 अप्रैल को अभिनेता बिक्रम चटर्जी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में बिक्रम के साथ बैठी उनकी मॉडल दोस्त सोनिका चौहान की मौत हो गई । ये सड़क हादसा कोलकाता के लेक मॉल के पास वाले इलाके में हुआ था।
विज्ञापन
इस घटना में पुलिस ने विक्रम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए विक्रम ने मंगलवार को हाईकोर्ट में आवेदन किया है। गौरतलब है कि मॉडल सोनिका चौहान की मौत की जांच पर उनके परिवारवालों ने सवाल उठाए।
विज्ञापन
जांच में विक्रम ने ये भी कबूला कि उन्होंने पार्टी में ड्रिंक की थी लेकिन वो नशे में चूर नहीं थे। सोनिका के घरवालों को उनकी मौत की खबर पांच घंटे बाद दी गई थी। इस मामले में 20 लोगो के बयान रिकॉर्ड किए गए।
सोनिका की मौत के बाद उनके ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट, बल्ड टेस्ट और यूरीन टेस्ट पर भी उनके घरवालों ने सवाल उठाए। इसके साथ ही सोनिका के खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन और आईडी को बिना सील किए उनके घरवालो को अस्पताल में दे दिया गया था। घटनास्थल को भी पुलिस ने 11 दिनों के बाद सीज किया था।