फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Deverakonda starrer film Liger First glimpse video release on 31st December 2021

Liger First Glimpse: इस दिन देखने मिलेगी Liger की पहली झलक, करण जौहर ने दी जानकारी

Wed, 29 Dec 2021 01:05 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 29 Dec 2021 01:05 PM IST
सार

विजय देवरकोंडा, माइक टायसन और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' की रिलीज डेट का हाल ही में अनाउंसमेंट किया गया था। अब इसकी पहली झलक रिलीज होने को तैयार है।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda starrer film Liger First glimpse video release on 31st December 2021
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय देवरकोंडा, माइक टायसन और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाइगर' की रिलीज डेट का हाल ही में अनाउंसमेंट किया गया था। जिसे लेकर प्रशंसक खासा उत्साहित हैं। ये फिल्म अगले साल 22 अगस्त को रिलीज होनी है लेकिन इस फिल्म की झलक जल्दी ही दर्शकों को देखने को मिलेगी। करण जौहर ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया की नए साल से पहले 31 दिसंबर 2021 को  फिल्म 'लाइगर' की पहली झलक रिलीज की जाएगी। करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन की झलक की एक छोटी सी वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, समय आ गया है लाइगर को सबके सामने लाने का। अपने नए साल की शुरुआत एक धमाकेदार और कुछ पंचेस के साथ।

विज्ञापन


कई भाषाओं में रिलीज होगी 'लाइगर'
यह फिल्म पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शन तले करण जौहर द्वारा निर्मित है। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। इससे पहले निर्माता करण जौहर ने फिल्म का पोस्टर जारी कर प्रंशसकों  को इस फिल्म की रिलीज और पहली झलक की जानकारी दी थी। अब करण जौहर ने दोबारा दर्शकों को याद दिलाया है कि 31 दिसंबर को लाइगर की पहली झलक दिखाई जाएगी जो बेहद ही धमाकेदार होगी।  इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्य भूमिका में हैं अनन्या पांडे और माइक टायसन-
इस फिल्म में विजय देवरकोंडा, माइक टायसन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'लाइगर' में राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे भी प्रमुख भूमिकाएं निभाते दिखाई देंगे। आपको बता दें कि हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग का एक शेड्यूल यूएस में पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माइक टायसन को लेकर चर्चा में है फिल्म-
लाइगर में जहां विजय देवरकोंडा को एक मार्शल आर्ट फाइटर के रूप में दिखाया गया है तो वहीं दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन इस फिल्म में उनके प्रतिद्वंद्वी के रूप में दिखाई देंगे। इसलिए यह फिल्म काफी चर्चा में है। तेलुगु सिनेमा में अनन्या पांडे और माइक टायसन की यह पहली फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed