फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Devarakonda Karan Johar to team up again after Liger as per media reports

Bollywood: लाइगर के बाद फिर साथ आएंगे करण जौहर-विजय देवरकोंडा, इस बार ऐसी होगी फिल्म की कहानी!

Wed, 12 Oct 2022 07:12 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 12 Oct 2022 07:12 PM IST
सार

विजय और रश्मिका ने हाल ही में बॉलीवुड में कदम रखा है। हालांकि दोनों को ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल नहीं हो सकी है। विजय ने लाइगर से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। वहीं, रश्मिका की फिल्म 'गुडबाय' हाल ही में रिलीज हुई है। 

विज्ञापन
Vijay Devarakonda Karan Johar to team up again after Liger as per media reports
विजय देवरकोंडा, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय देवरकोंडा और करण जौहर ने हाल ही में फिल्म लाइगर में एक साथ काम किया था। फिल्म में विजय ने लीड रोल निभाया था जबकि इसके प्रोड्यूसर करण थे। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल साबित हुई थी। इस बीच खबर है दोनों एक नए प्रोजेक्ट को लेकर जल्द ही एक साथ आ सकते हैं।

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: करवाचौथ पर आई कप्पू की मुसीबत, पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच हुई जमकर बहस

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाइगर के बाद भी दोनों संपर्क में हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच एक प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस बार यह फिल्म लाइगर की तरह एक्शन से भरपूर नहीं बल्कि एक लव स्टोरी होगी। सूत्रों के मुताबिक करण इस बार कोई भी रिस्क लेना नहीं चाहते हैं। 
Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने दी करवा चौथ की शुभकामनाएं, लोग बोले- ये ऋषभ पंत के लिए है...

सूत्रों की बात अगर सही साबित होती है तो यह दूसरा मौका होगा जब विजय करण की फिल्म में काम करेंगे। बता दें कि हाल ही में विजय सुर्खियों में आ गए थे जब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उनके बाद उसी जगह पर रश्मिका भी नजर आई थीं जिसकी वजह से फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों साथ में छुट्टियां मनाने मालदीव गए हुए हैं। 
TMKOC: दयाबेन की तबीयत का सुन सामने आए जेठा और सुंदरलाल, बाेले- मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि...

विज्ञापन

गौरतलब है कि विजय और रश्मिका ने हाल ही में बॉलीवुड में कदम रखा है। हालांकि दोनों को ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल नहीं हो सकी है। विजय ने लाइगर से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। वहीं, रश्मिका की फिल्म 'गुडबाय' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपना जादू दिखाने में नाकाम साबित हुई है। 
Karwa chauth 2022: जब श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी यह डिमांड, इसके बाद किया था चांद का दीदार


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed