फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vidhu Vinod Chopra revealed why he refused to work with stars

Vidhu Vinod Chopra: क्यों स्टार्स को साथ काम नहीं करते विधु विनोद चोपड़ा? निर्देशक ने बताई यह बड़ी वजह

Wed, 19 Aug 2026 07:48 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Aug 2026 07:48 PM IST
सार

Vidhu Vidhu Chopra On Working With Few Actors:  विधु विनोद चोपड़ा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी मशहूर फिल्म 1942: ए लव स्टोरी का किस्सा और अपने काम करने के तरीके के बारे में बात की।

विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra revealed why he refused to work with stars
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम- विधु विनोद चोपड़ा

विस्तार

निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। मगर कई ऐसे बड़े स्टार्स भी हैं जिनके साथ उन्होंने कभी काम नहीं किया। एक बातचीत के दौरान विधु ने इस पर अपनी राय रखी है।

विज्ञापन


विधु विनोद चोपड़ा ने क्या बताई वजह? 
निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा एक इंटरव्यू में अपने काम के तरीकों पर बात की। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए एक्टर्स के चुनाव पर भी काफी कुछ कहा। विधु बोले…

विज्ञापन
  • मुझे अच्छे लोगों के साथ काम करना पसंद है। यही मेरी पहली प्राथमिकता है।
  • यह हो सकता है कोई बहुत बड़ा स्टार हो। मगर मैं उसके साथ काम करूं जरूरी नहीं है। 
  • मैं अभी कुछ ऐसे लोगों से मिला जो अब बड़े स्टार बन चुके हैं। वह कहते हैं कि वह मेरे साथ काम करना चाहते हैं।  
  • यह सब सुनने के बाद मैं कहता हूं। मैं आपके साथ काम नहीं कर सकता।
  • अगर मैं किसी व्यक्ति को पसंद नहीं करता तो मैं उसके साथ काम नहीं कर सकता।

Vidhu Vinod Chopra revealed why he refused to work with stars
विधु विनोद चोपड़ा-अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

किन एक्टर्स को करते हैं पसंद? 
आगे अपनी बातचीत में विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि ‘मैं अनिल और जैकी को बहुत पसंद करता हूं। मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हम एक परिवार के रूप में एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं और मिलकर काम करते हैं। आजकल के अभिनेताओं के बारे में जो डरावनी कहानियां मैं सुनता हूं, वो मैं नहीं कह सकता। मेरी पत्नी ने मुझे कहा कि मैं उनके या किसी और के बारे में बात न करूं।’

Vidhu Vinod Chopra revealed why he refused to work with stars
1942: ए लव स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

एक दिन में 1000 लोगों का काम किया 
विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ के बारे में बात करते हुए कहा, ‘फिल्म का क्लाइमैक्स शूट होना था। उस दिन शेखर कपूर, अशोक मेहता, गोविंद निहलानी, इन निर्देशकों और कैमरामैन राजन कोठारी के साथ, लगभग 10 यूनिट अलग-अलग हिस्सों की शूटिंग कर रही थीं। इसी तरह हमने एक दिन में 1,000 लोगों का काम पूरा किया और इसी तरह ये फिल्में बनती हैं। इन्हें प्यार से हाथ से बनाया जाता है, जो साफ नजर आता है।'

विज्ञापन

Vidhu Vinod Chopra revealed why he refused to work with stars
1942 ए लव स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@anilskapoor
21 अगस्त को री-रिलीज होगी '1942 ए लव स्टोरी'
15 अप्रैल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ अपने सुपर हिट गाने और क्लासिक स्टोरी के चलते आज भी लोगों के दिलों में राज करती है। यह फिल्म एक बार फिर थिएटर्स में वापसी कर रही है। यह 21 अगस्त को री-रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म को 8के में रिस्टोर किया गया है और डॉल्बी 5.1 में रीमास्टर्ड किया गया है, ताकि दर्शकों को और बेहतर सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed