फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal younger brother Sunny Kaushal will celebrate his birthday today

विकी के छोटे भाई आज हो गए 30 साल के, परिवार और दोस्तों संग ही मनाएंगे जन्मदिन

Sat, 28 Sep 2019 01:41 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 28 Sep 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal younger brother Sunny Kaushal will celebrate his birthday today
Sunny Kaushal - फोटो : Social Media
विकी कौशल के उम्दा अभिनय के बाद हम और दर्शक भी उनके छोटे भाई सनी का बेबाक अभिनय फिल्म 'गोल्ड' में देख चुके हैं। आरएसवीपी मूवीज की हिट फिल्म्स का परचम बनकर उभरे हैं कौशल ब्रदर्स। खास बात यह है कि आज सनी कौशल का जन्मदिन है, और आज के दिन वह पूरे 30 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर वह घबरा गए हैं, वह कहते हैं "मुझे नहीं लगता मैं 30 साल का हो गया हूं। यह एक बड़ी संख्या है। मैं रुककर जब पीछे देखता हूं तो बस यही ख्याल आता है कहां गए वो 30 साल। वहीं करियर की बात की जाए तो गोल्ड फिल्म से मुझे काफी फायदा हुआ है। भगवान की दुआ से अब मुझे कई अच्छे किरदार और फिल्में मिली हैं। मैं इन्हीं फिल्मों के रिलीज का इंतजार कर रहा हूं।"
विज्ञापन


बात की जाए इनकी फिल्मों की तो इन दिनों इलाहाबाद में नुसरत भरूचा के साथ अपनी फिल्म हुड़दंग की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म एक लव स्टोरी है जिसमें स्टूडेंट पॉलिटिक्स का भी सब-प्लॉट है। फिल्म में नुसरत और सनी के अलावा विजय वर्मा भी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म के बाद सनी आरएसवीपी मूवीज की अगली फिल्म और साल की अखिरी फिल्म भंगड़ा पा ले में काम करेंगे। यह एक डांस फिल्म होगी, जिसमें विक्की के अपोजिट श्रिया पिलगांवकर होंगी।
विज्ञापन


इसी बीच अपने तीसवें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सनी आज अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। वह कहते हैं "मैं आजका दिन अपने चहेते लोगों के साथ ही बिताउंगा। मेरे दोस्त और मेरा परिवार बस। क्योंकि मेरे पापा और भाई दोनों ही फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, इसीलिए उनको यहां बुलाना बड़ा कठिन कार्य है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- कर्ज से बाहर आने के लिए राज कपूर ने बनाई थी 'बॉबी', फिल्म ऐसी सुपरहिट हुई कि चलने लगी 'बॉबी बस'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed