फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal Karan Johar And Ananya Panday Attend RSS Centenary Event in Mumbai

सलमान खान के बाद RSS के कार्यक्रम में शामिल हुए अक्षय-विक्की कौशल, अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स ने की शिरकत

Sun, 08 Feb 2026 04:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 08 Feb 2026 04:48 PM IST
सार

Vicky Kaushal And Bollywood Celebs Attend RSS Event: इन दिनों मुंबई में आरएसएस का शताब्दी समारोह आयोजित हो रहा है। पहले दिन सलमान खान ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। अब इस कार्यक्रम में विक्की कौशल के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। 

विज्ञापन
Vicky Kaushal Karan Johar And Ananya Panday Attend RSS Centenary Event in Mumbai
विक्की कौशल, अनन्या पांडे और करण जौहर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

बीते शनिवार को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मुंबई में आरएसएस के शताब्दी समारोह में नजर आए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस कार्यक्रम में सलमान के अलावा गीतकार प्रसून जोशी और फिल्म निर्माता सुभाष घई भी मौजूद रहे। आज रविवार को इसी कार्यक्रम में विक्की कौशल के अलावा कुछ और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिरकत की है। 

विज्ञापन


अक्षय कुमार भी कार्यक्रम में पहुंचे 
बॉलीवुड के खिलाड़ी, एक्टर अक्षय कुमार भी आज रविवार को आरएसएस के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। 

विज्ञापन

विक्की कौशल और अनन्या पांडे कार्यक्रम में पहुंचे 
विक्की कौशल और अनन्या पांडे रविवार को आरएसएस के कार्यक्रम में दिखाई दिए। दोनों सेलेब्स ने भारतीय पोशक पहनी थी। विक्की जहां कुर्ता-पाजमा पहने दिखे। वहीं अनन्या ने भी साड़ी लुक में एंट्री ली। विक्की कौशल कार्यक्रम में लोगों से बातचीत करते दिखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

 

करण जौहर को भी इवेंट में देखा गया
आरएसएस के कार्यक्रम में विक्की कौशल और अनन्या पांडे के अलावा प्रोड्यूसर करण जौहर को भी देखा गया। वह अनन्या पांडे के साथ ही कार्यक्रम में शामिल हुए। करण जौहर भी भारतीय पहनावे में कार्यक्रम में शामिल हुए। 

विक्की कौशल और अनन्या पांडे करियर फ्रंट पर क्या रहे हैं?
विक्की कौशल के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी फिल्म 'छावा' रिलीज हुई थी, इसने कमाई के कई रिकाॅर्ड तोड़ दिए थे। इन दिनों वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं अनन्या पांडे एक फिल्म 'चांद मेरा दिल' में जल्द नजर आएंगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed