फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Actor Dilip Kumar Ancestral Home In Pakistan Caves In

दिलीप कुमार के घर को नहीं बचा पाया पाकिस्तान

Fri, 16 Jun 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 16 Jun 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
Veteran Actor Dilip Kumar Ancestral Home In Pakistan Caves In
दिलीप कुमार
वेटरन एक्टर दिलीप कुमार का पाकिस्तान में स्थित पुश्तैनी मकान ढह गया है। वहां के प्रशासन का कहना है कि खैबर पख्तुनवा एंटीक्वीटिस एक्ट के तहत उसी जगह पर ठीक वैसा ही मकान जल्द बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सांस्कृतिक विरासत परिषद के महासचिव शकील वहीदुल्ला के मुताबिक घर का केवल सामने वाला हिस्सा और दरवाजा ही बचा है। शहर के लोगों ने इस घर की देखरेख में बरती गई लापरवाही के लिए खैबर पख्तुनवा सरकार की आलोचना की है। दिलीप कुमार के इस पुश्तैनी मकान को साल 2014 में पुरातत्व विभाग द्वारा राष्ट्रीय विरासत घोषित किया गया था।
विज्ञापन


शकील वहीदुल्ला का कहना है कि उन्होंने सरकार को इस मामले में कई एप्लीकेशन्स भी लिखीं लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। 'दिलीप साहिब की पत्नी सायरा बानो ये खबर सुन कर काफी निराश हुईं।' दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर में ही हुआ ता। साल 1930 में उनका परिवार मुंबई में आकर बस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed