फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Actor Amol Palekar To Receive META Lifetime Achievement Award At Mahindra Excellence in Theatre Awards

अमोल पालेकर को मिलेगा मेटा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जानें कब और कहां होगा पुरस्कार समारोह

Tue, 10 Mar 2026 08:36 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 10 Mar 2026 08:36 PM IST
सार

Amol Palekar: अमोल पालेकर को अब मेटा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जानिए क्या है ये अवॉर्ड और कब होगा समारोह…

विज्ञापन
Veteran Actor Amol Palekar To Receive META Lifetime Achievement Award At Mahindra Excellence in Theatre Awards
अमोल पालेकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट अमोल पालेकर को अब एक और सम्मान मिला है। उन्हें थिएटर और सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए 21वें महिंद्रा एक्सीलेंस इन थिएटर अवार्ड्स में मेटा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसकी आज घोषणा की गई है।

विज्ञापन

मेटा ने जारी किया बयान
मेटा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कई दशकों के अपने करियर में अमोल पालेकर अपनी विशिष्ट कलात्मक शैली और मंच व स्क्रीन पर कहानी कहने के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते रहे हैं। एक अभिनेता, निर्देशक और रचनात्मक दूरदर्शी के रूप में उनके काम ने समकालीन भारतीय प्रदर्शन पर अमिट छाप छोड़ी है। अमोल पालेकर 1970 के दशक में ‘छोटी सी बात’, ‘चितचोर’, ‘बातों बातों में’ और ‘गोलमाल’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन

19 से 25 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम
थिएटर महोत्सव और पुरस्कारों का 21वां संस्करण 19 से 25 मार्च तक कमानी सभागार और श्री राम सेंटर सभागार में 10 चयनित प्रस्तुतियों का मंचन करेगा। सप्ताह भर चलने वाले इस महोत्सव में पौराणिक कथाओं और भक्ति से लेकर लिंग, पहचान, राजनीति और सामाजिक परिवर्तन जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेटा 13 प्रतिस्पर्धी श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान करेगा। इनमें निर्माण, निर्देशन, मंच डिजाइन, साउंड और म्यूजिक डिजाइन, लाइट डिजाइन, कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट एक्टर (पुरुष और महिला), सपोर्टिंग एक्टर (पुरुष और महिला), ओरिजिनल स्टोरी, समूह और कोरियोग्राफी शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं की घोषणा 25 मार्च को कमानी सभागार में आयोजित एक भव्य समापन समारोह में की जाएगी।


यह खबर भी पढ़ेंः क्या है विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’ की कहानी? इस ऐतिहासिक घटना पर आधारित है फिल्म

जूरी में शामिल हैं ये कलाकार
इस साल के जूरी मेंबर्स में मशहूर थिएटर निर्देशक अमल अल्लाना, थिएटर निर्देशक और शिक्षाविद अनुराधा कपूर, प्रख्यात मंच और पटकथा अभिनेता राजित कपूर, प्रसिद्ध नाटककार, निर्देशक और अभिनेता सतीश अलेकर और अनुभवी अभिनेत्री, गायिका और थिएटर आर्टिस्ट इला अरुण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed