फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vedaa passed by Central Board of Film Certification without a single cut know when trailer will be released

Vedaa: 'वेदा' को बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड ने किया पास, जानिए कब आएगा फिल्म का ट्रेलर

Mon, 29 Jul 2024 10:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 29 Jul 2024 10:48 PM IST
सार

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म वेदा को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर इसी हफ्ते रिलीज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Vedaa passed by Central Board of Film Certification without a single cut know when trailer will be released
वेदा फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @sharvari

विस्तार

जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म वेदा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देखकर लोगों की उत्सुकता काफी अधिक बढ़ गई थी। अब फैंस को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

Bad Newz BO Collection: सुस्त पड़ रही ‘बैड न्यूज’ की चाल, आगे की राह नहीं आसान, यहां जाने कुल कलेक्शन
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड से पास हुई वेदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से प्रमाणपत्र मिल गया है। रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल जाने के बाद निर्माता इस सप्ताह फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के लिए जारी कर सकते हैं। फिल्म में जबर्दस्त एक्शन सीन्स की दर्शक उम्मीद जता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Lakshya: 'किल' से धमाल मचाने के बाद लक्ष्य ने हासिल की एक और उपबल्धि, आईएफएफएम में करेंगे शिरकत

बिना किसी कट के मिला यू/ए सर्टिफिकेट
हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म देखकर इसे बिना किसी कट के यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो वेदा को सेंसर बोर्ड की पुनरीक्षण समिति ने भी एक भी कट के बिना यू/ए प्रमाणित किया है। कहा जा रहा है कि बोर्ड की ओर से केवल निर्माताओं को फिल्म की शुरुआत में एक अस्वीकरण डालने की सलाह दी गई है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से क्लीन चिट मिलने के बाद वेदा की टीम काफी खुश है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि वेदा का ट्रेलर तीन मिनट 10 सेकंड लंबा हो सकता है, जिसे आने वाले दिनों में जारी किया जा सकता है।
Richa Chadha: ऋचा चड्ढा से मिलने पहुंचीं शबाना आजमी, तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार- खाला संग नई मां और बेबी

स्त्री 2 से होगा वेदा का मुकाबला
यह फिल्म 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें  तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी, आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का मुकाबला राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म स्त्री 2 से होगा।
Nayanthara: ‘गुड़हल की चाय’ वाली पोस्ट हटाने के बाद नयनतारा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा, ‘मूर्खों से…’
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed