फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan talks about success of Shah Rukh Khan Pathaan says spills the beans on VD18 with Atlee

Varun Dhawan: वरुण धवन ने बांधे एटली की तारीफों के पुल, बोले-‘वीडी18’ के लिए निर्देशक नहीं छोड़ रहे कोई कसर

Wed, 26 Jul 2023 12:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 26 Jul 2023 12:20 PM IST
सार

बातचीत के दौरान वरुण ने शाहरुख खान का भी जिक्र किया और फिल्म पठान के बारे में बात की।

विज्ञापन
Varun Dhawan talks about success of Shah Rukh Khan Pathaan says spills the beans on VD18 with Atlee
वरुण धवन-एटली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। वरुण अब अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं। वह एटली की फिल्म में नजर आएंगे, जिसे फिलहाल ‘वीडी18’ कहा जा  रहा है। इसे लेकर एक्टर काफी उत्साहित हैं। इस बारे में हाल ही में उन्होंने बात की। 

विज्ञापन


‘वीडी18’ को लेकर हैं उत्साहित
वरुण धवन ने एटली की तारीफ करते हुए कहा कि ‘वीडी18’को खास बनाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्टर का कहना है कि वह फिलहाल इस फिल्म को लेकर बहुत ज्यादा खुलासा नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा, 'यह एक बड़ी एक्शन फिल्म है, जिसमें दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबर्दस्त डोज मिलेगा। मैं भी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ूंगा'।
विज्ञापन

Dhoom Dhaam: उरी के बाद यामी गौतम ने फिर मिलाया पति आदित्य धर संग हाथ? मचाने आ रहीं 'धूम धाम'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
'पठान' का किया जिक्र
बातचीत के दौरान वरुण ने शाहरुख खान का भी जिक्र किया और फिल्म पठान के बारे में बात की। एक्टर ने कहा कि फिल्म 'पठान' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान ने कहीं भी जाने का फैसला नहीं किया, लेकिन फिर भी वह बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रहे। यह असल में एक्टर और उनकी फिल्म के लिए वास्तविक प्यार है'। वरुण धवन ने यह भी कहा कि यह बहुत कठिन है, क्योंकि हम एक बहुत ही असुरक्षित दुनिया में रहते हैं जहां हम लोगों को यह दिखाना चाहते हैं कि हमें कितने लोग फॉलो कर रहे हैं।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' से जुड़ा एक और एक्शन स्टार, रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में दिखाएगा कमाल

'सिटाडेल' में आएंगे नजर
बात करें फिल्म 'बवाल' की तो इसमें जान्हवी कपूर भी नजर आईं। वरुण धवन इस फिल्म में इतिहास के शिक्षक के रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए वरुण और जान्हवी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। एटली की  ‘वीडी18’ के अलावा वरुण धवन के पास 'सिटाडेल' भी है। इसमें वह सामंथा रुथ प्रभु के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
Kamna Pathak: 'हप्पू की उलटन पलटन’ की ‘रज्जो’ उर्फ कामना पाठन ने छोड़ा शो, पोस्ट शेयर कर बताई शो छोड़ने की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed