फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Urvashi Rautela Rishabh Pant Actress posted well being message after indian cricketer accident netizen troll

Urvashi Rautela-Rishabh Pant: उर्वशी ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ? पोस्ट देखकर बोले यूजर्स- अब ठीक होंगे भाई

Sat, 31 Dec 2022 10:11 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 31 Dec 2022 10:11 AM IST
सार

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद उर्वशी रौतेला ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें वह किसी के लिए दुआ मांग रही हैं।

विज्ञापन
Urvashi Rautela Rishabh Pant Actress posted well being message after indian cricketer accident netizen troll
उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों अभिनेत्री भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में थीं। वह उनके पीछे ऑस्ट्रेलिया तक चली गई थीं और वहां से तस्वीरें और वीडियोज साझा करती थीं। अफेयर की चर्चाओं के बीच हाल ही में खबर आई कि ऋषभ पंत ने उर्वशी को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था, जिसके बाद से दोनों का रिश्ता नेटिजन्स के निशाने पर रहा है। उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत की जिंदगी में दिलचस्पी रखने वाले लोगों ने बीते दिन हुए ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद भी अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया। हालांकि, इसके बावजूद उर्वशी ने सोशल मीडिया पर फिर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसे नेटिजन्स ऋषभ पंत से कनेक्ट कर रहे हैं।    

विज्ञापन

Urvashi Rautela Rishabh Pant Actress posted well being message after indian cricketer accident netizen troll
उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे के बाद पूरे देश में फैले क्रिकेटर के फैंस बहुत परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में किसी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। लेकिन अभिनेत्री ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि उनका यस पोस्ट ऋषभ पंत की ओर इशारा कर रहा है। दरअसल, उर्वशी रौतेला ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक मैसेज लिखा, 'मैं आपके और आपके परिवार की भलाई के लिए प्रार्थना करती हूं।' उर्वशी के इस पोस्ट नेटिजन्स लगातार कमेंट करके उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Urvashi Rautela Rishabh Pant Actress posted well being message after indian cricketer accident netizen troll
ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी की इस पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट करके उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इधर तुम का मतलब ऋषभ पंत हैं, बराक ओबामा हैं, डोनाल्ड ट्रंप हैं या अब्राहम लिंकन?' वहीं दूसरे यूजर ने उर्वशी की चुटकी लेते हुए लिखा, 'बिना शर्त का प्यार।' एक ने लिखा, 'नाम ही लिख देतीं।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'अब तो भाई ठीक हो ही जाएंगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह जरूरी था।' इस पोस्ट पर भी उर्वशी को जमकर ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स ऋषभ पंत को लेकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
 Upcoming Movies in 2023: धमाकेदार होने वाला है 2023, दांव पर इन सुपरस्टार्स की किस्मत

विज्ञापन

Urvashi Rautela Rishabh Pant Actress posted well being message after indian cricketer accident netizen troll
ऋषभ पंत, उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम

आपको बता दें,  ऋषभ पंत के साथ बीते दिन सुबह एक बड़ा हादसा हुआ था। रुड़की के पास नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झील के मोड़ पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद कार आग ढूं-ढूं करके जल गई। हादसे में ऋषभ के सिर, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। ऋषभ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारतीय क्रिकेटर अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे। ऋषभ पंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि उन्हें नींद की झपकी लग गई थी। इस खबर के बाद से ही उनके फैंस बहुत परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 
Sama Sikandar: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए थाईलैंड रवाना हुईं शमा सिकंदर, कुछ ऐसे करेंगी सेलिब्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed