Urfi Javed : अपने बोल्ड अंदाज और अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए फेमस सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने एक नया पोस्ट शेयर कर नेटिजन्स को झटका दे दिया है। इस बार उर्फी ने कोई न्यूड फोटोशूट नहीं करवाया है, बल्कि वह एक दुल्हन की तरह तैयार हुई हैं। रिवीलिंग ड्रेस पहनने वाली उर्फी का संस्कारी रूप देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो गए हैं। उर्फी की पोस्ट पर कई यूजर्स प्यार बरसा रहे हैं तो वहीं कई लोग ताना देते हुए कमेंट कर रहे हैं।
Urfi Javed: बोल्ड अवतार छोड़ संस्कारी लुक में नजर आईं उर्फी जावेद, नेटिजन्स बोले - देखा हिंदुस्तानी भाऊ का कमाल
अपने बोल्ड अंदाज और अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर उर्फी जावेद ने एक नए लुक में तस्वीर शेयर की है। इसमें वे बहुत ही सुंदर लग रही हैं।
अलग लुक में नजर आईं उर्फी जावेद
उर्फी जावेद ने गुलाबी सूट पहना है। इसके साथ ही उर्फी ने सिर पर घूंघट लिया हुआ है। बाल खुले हुए हैं और बालों की लटें उनके गालों पर गिर रही हैं। उर्फी की खूबसूरती को इस नए लुक ने और निखार दिया है। अपने सिर पर उर्फी जावेद ने झूमर लगा रखा है, जो उन पर बहुत अच्छा लग रहा है। उर्फी के इस लुक में एक नजाकत है।
यह भी पढ़े: Adipurush: विवाद के बाद 'आदिपुरुष' में सैफ की दाढ़ी पर चलेगी कैंची, मेकर्स ने तैयार किया रावण का नया स्केच
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
उर्फी के नए लुक से नेटिजन्स हैरान हैं तो वहीं उनके फैंस बहुत खुश हैं। उर्फी जावेद के फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने व्यंग्य किया है। एक यूजर ने लिखा, 'देखा हिन्दुस्तानी भाऊ का कमाल।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तबीयत तो ठीक हैं?' एक ने लिखा, 'ये चमत्कार से कम नहीं।' वहीं एक यूजर ने उर्फी जावेद की तारीफ करते हुए कमेंट किया, 'उर्फी ये आपकी अब तक कि सबसे प्यारी फोटो है।'
यह भी पढ़े: Richa Chadha: ऋचा चड्ढा के हाथ लगी इंडो-ब्रिटिश फिल्म, बतौर लीड एक्ट्रेस जल्द करेंगी इंटरनेशनल डेब्यू
पाकिस्तानी एक्ट्रेस के लिए तैयार हुईं उर्फी
दरअसल उर्फी का यह लुक पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल 'मेरे हमसफर' की लीड एक्ट्रेस हनिया आमिर के किरदार 'हाला' से इंस्पायर्ड है। उर्फी ने इस बात का जिक्र अपने पोस्ट के कैप्शन में भी किया है। उर्फी ने कैप्शन में लिखा, 'सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं हाला और हनिया को बहुत पसंद करती हूं।' इस पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भी 'गॉर्जस' कमेंट किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Uorfi (@urf7i)
यह भी पढ़े: Alia Bhatt: आलिया ने बेटी के जन्म के बाद शेयर की अपनी पहली तस्वीर, लोगों ने की बच्चे की झलक दिखाने की मांग