फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   upcoming movie Hate Story 3 To Be Heavily Censored Before Release?

सेंसर बोर्ड ने निकाल दी 'हेट स्टोरी 3' की सारी गर्मी

Fri, 04 Dec 2015 09:37 AM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 09:37 AM IST
विज्ञापन
upcoming movie Hate Story 3 To Be Heavily Censored Before Release?

सेंसर बोर्ड ने हेट स्टोरी सीरीज की तीसरी फिल्म के उन दृश्यों पर कैंची चला दी है जो हद से बाहर थे। उन शब्दों पर भी लगाम कसने की खबरें हैं जो अर्थ का अनर्थ कर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। ट्रेलर से उत्तेजना पैदा करने वाली यह फिल्म अब ठंडी हो गई है। दर्शक क्यों सिनेमाघरों में आएंगे? टिकट खिड़की पर निर्माता खतरे में है।

विज्ञापन


जिन लोगों को हेट स्टोरी सीरीज की तीसरी फिल्म का इंतजार है, उनके लिए बुरी खबर। जेम्स बॉन्ड को संस्कारी बना देने वाले सेंसर बोर्ड ने शुक्रवार को रिलीज होने जा रही इस फिल्म से वह सब हटा दिया है, जिसकी दर्शक उम्मीद करते हैं। सूत्रों के अनुसार उत्तेजक दृश्यों और सेक्सी संवादों की आशा लिए सिनेमाघरों में जाने वाले दर्शक अब हाथ मलते रह जाएंगे।
विज्ञापन


निर्देशक विशाल पंड्या की फिल्म के ट्रेलर ने पिछले दिनों सोशल मीडिया में चर्चा पाई थी क्योंकि इसमें जरीन खान और शरमन जोशी के अंतरंग सीन बोल्ड थे। परंतु सूत्र बता रहे हैं कि सेंसर को ये सीन पर्दे पर दिखाने लायक नहीं लगे और नतीजा यह कि इन पर कैंची चल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग बुरी तरह प्रभावित होंगे

upcoming movie Hate Story 3 To Be Heavily Censored Before Release?

माना जा रहा है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग और पहले दिन के शो बुरी तरह से प्रभावित होंगे। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो सेक्सी दृश्यों के फिल्म में न होने पर बॉक्स ऑफिस का संतुलन बिगड़ेगा। खास तौर पर  सिंगल सिनेमाघरों की कमाई प्रभावित होगी। जबकि हेट स्टोरी सीरीज की फिल्मों के लिए यही थियेटर धन बटोरते हैं।

सेंसर की काट-छांट के बाद उत्तर भारत और पंजाब में फिल्म की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार यह फिल्म दर्शकों को अब लव-सेक्स के नाम पर धोखे जैसी लगेगी यानी ऐसा सिनेमा जिसका ट्रेलर तो धांसू रहता है मगर अंदर कुछ नहीं होता।

निर्माता टी-सीरीज ने फिल्म के लिए पहले ही ए (केवल वयस्कों के लिए) प्रमाणपत्र मांगा था, परंतु सेंसर ने फिल्म को कसने में कोई कमी नहीं छोड़ी। दृश्यों के साथ संवादों पर भी लगाम कस दी। अंग्रेजी के तमाम एफ-वर्ड के साथ गालियां इसमें से हटवा दी गईं। इसके अलावा संस्कृत/हिंदी के संभोग और भगवान शब्द भी सेंसर को कुछ संवादों में संस्कारी नहीं लगे।

उस 'शब्द' की जगह मिलन कहिए

upcoming movie Hate Story 3 To Be Heavily Censored Before Release?

सूत्रों के अनुसार सेंसर ने संभोग शब्द को इसलिए हटवाया क्योंकि इसे बोलने वाले ऐक्टर करन सिंह ग्रोवर को पश्चिमी रंग-ढंग वाले किरदार में ढला दिखाया गया है। सेंसर के अनुसार पश्चिमी अंदाज वाले व्यक्ति के मुंह से संभोग शब्द सही नहीं लगता। इसकी जगह अब मिलन शब्द सुनाई देगा। वहीं सेंसर को शरमन जोशी के उस संवाद पर आपत्ति हुई जिसमें वह कहते हैं कि उस भगवान को मैं जीतने नहीं दूंगा। सेंसर ने कहा कि इसे भगवान की जगह ऊपरवाला किया जाए।

सूत्र बताते हैं कि जरीन और शरमन पर ट्रेलर में जितने बोल्ड सीन दिखाए गए, उन्हें फिल्म में आधा कर दिया गया। सेंसर की सबसे कड़ी मार अभिनेत्री डेजी शाह पर पड़ी है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक डेजी फिल्म में जरीन खान के समानांतर भूमिका में थीं।

डेजी के उत्तेजक दृश्यों पर इतनी कैंचियां चली हैं कि वह मेहमान भूमिका जैसी रह गई हैं। डेजी के ज्यादातर उत्तेजक सीन करन सिंह ग्रोवर के साथ थे। सूत्रों की मानें तो डेजी के 15 से 20 मिनट के दृश्य कैंची की धार चढ़ गए हैं।

सेंसर ने तोड़ दिया डेजी शाह का दिल

upcoming movie Hate Story 3 To Be Heavily Censored Before Release?

डेजी अब केवल दो गानों और कुछ दृश्यों तक सिमट गई हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में शरमन और जरीन खान विवाहित युगल हैं, मगर डेजी का दिल शरमन पर आ जाता है। इसके बाद वह शरमन और जरीन को अलग करन के लिए करन का इस्तेमाल करती हैं।

सूत्रों की मानें तो शुरुआत में डेजी को सिर्फ एक गाने मे लिया गया था मगर बाद में सलमान खान के कहने पर उनका रोल बढ़ाया गया। लेकिन सेंसर ने जिस तरह से उनके सीन काटे, उनका रोल फिर से सिमट गया।

जानकारों के मुताबिक सेंसर की काट-छांट के बाद दिलचस्पी का कोई खास मसाला फिल्म में बचा नहीं रह गया है। ऐसे में दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचना निर्माताओं के लिए कड़ी चुनौती बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed