फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TV actress rescued from flesh trade in Andheri West mumbai

होटल में देह व्यापार करते पकड़ी गई अभिनेत्री

Wed, 05 Aug 2015 03:17 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
TV actress rescued from flesh trade in Andheri West mumbai

मुंबई के अंधेरी में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ये रैकेट अंधेरी के अंबोली में चल रहा था। जहां पुलिस की सोशल ब्रांच ने छापा मारा। पुलिस के धंधें में शामिल लड़कियों को देखकर होश उड़ गए।

विज्ञापन


इस व्यापार में शामिल जिन दो लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया उनमें एक टीवी का काफी जाना-पहचाना चेहरा है। पुलिस के अनुसार ये अभिनेत्री कई चर्चित टीवी सीरिसल में काम कर चुकी है।
विज्ञापन


ये पूरा घटनाक्रम अंधेरी के मित्त्ल इंडस्ट्री के करीब एक होटल में हुआ। पुलिस ने बड़ी चालाकी से इस रैकेट का पर्दाफाश किया। इसके लिए पुलिस ने खुद एक नाटक रचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब एजेंट अभिनेत्री को लेकर होटल पहुंचा तो...

TV actress rescued from flesh trade in Andheri West mumbai
दरअसल पुलिस को खबर मिली कि अंधेरी के अक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, लेकिन पुलिस के सामने इनको पकड़ने की चुनौती थी। ऐसे में पुलिस के ही एक आदमी ने राज सिन्हा नाम के एजेंट से संपर्क किया।

27 साल के राज सिन्हा के पास जब पुलिस का आदमी कस्टमर बनकर पहुंचा तो राज सिन्हा ने कई लड़कियों के फोटो दिखाकर लड़की पसंद करने की बात कही। इसके बाद एक लड़की का 15 हजार रुपये में सौदा पट गया।

जिस लड़का को पुलिस के इस फर्जी ग्राहक ने पसंद किया वही टीवी सीरियल की अभिनेत्री निकली। जब ये एजेंट अभिनेत्री को लेकर होटल पहुंचा तो पहले से ही जाल बिछाए बैठी पुलिस ने इनको गिरफ्तार तकर लिया।

राज सिन्हा को किया गिरफ्तार

TV actress rescued from flesh trade in Andheri West mumbai

इस सारे मिशन को लीड करने वाले इंस्पेक्टर विलास दातिर ने बताया कि पुलिस के भेजे फर्जी ग्राहक की मदद से ही इस सारे मामले का भंडाफोड़ हुआ। विलास के अनुसार पकड़े गए राज सिन्हा को पुलिस कस्टडी में रखा गया है।

अखबार मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, राज सिन्हा से रुपये और मोबाइल भी बरामद किए गये हैं। राज के खिलाफ अनैतिक व्यापार के लिए मुकदमा दर्ज किया है। पकड़ी गई अभिनेत्री और दूसरी लड़की को पुलिस ने सुधार ग्रह में भेजा गया है।

पुलिस ने बान्द्रा वेस्ट में भी जिस्मफरोशी को अड्डे का भंडाफोड़ किया है। जिसमें उन्होने दो लड़कियों के अलावा बाइस हजार रुपये और कई मोबाइल बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed