{"_id":"63abc74e04d67710980b0407","slug":"after-tunisha-sharma-death-case-leena-nagwanshi-commits-suicide-at-the-age-of-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leena Nagwanshi: तुनिशा के बाद अब लीना नागवंशी ने की आत्महत्या, घर पर फांसी के फंदे से लटकीं यूट्यूबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Leena Nagwanshi: तुनिशा के बाद अब लीना नागवंशी ने की आत्महत्या, घर पर फांसी के फंदे से लटकीं यूट्यूबर
Wed, 28 Dec 2022 10:04 AM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
लीना नागवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में हुई तुनिशा शर्मा की मौत का सदमा अभी फिल्म इंटस्ट्री के लोग बर्दाश्त भी नहीं कर पाए थे कि अब एक और मौत की खबर सामने आ रही है। अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली 22 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीना नागवंशी ने आत्महत्या कर ली है। लीना की मौत का सभी को सदमा लगा है। उनके परिवार के लोग भी काफी डरे हुए है और सदमे में हैं। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर लीना ने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
बता दें कि 22 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लसुएंसर की मौत का एकबार फिर सभी को सदमा सदमा लगा है। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं और उनकी अच्छे खासे फैन फॉलोइंग भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लीना ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले की जांच चक्रधर नगर थाना क्षेत्र द्वारा की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मौत से दो दिन पहले किया पोस्ट
बता दें कि लीना इंस्टाग्राम के अलावा यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव रहती थीं। यूट्यूब पर भी उनके अच्छे खासे फैंस थे। वह अक्सर अपने हंसते मुस्कुराते वीडियो साझा करती रहती थीं। उनके पोस्ट देखकर ये अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है कि वह आत्महत्या जैसा बड़ा कदम भी उठा सकती हैं। बता दें कि लीना ने मौत से दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें वह हंसती मुस्कुराती नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
22 साल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लीना नागवंशी ने आत्महत्या कर ली है। लीना की मौत का सभी को सदमा लगा है।