फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tu Jhooti Main Makkar Ranbir Kapoor In The Kapil Sharma Show actor beaten Up By His Principal in school days

Ranbir Kapoor: स्कूल के प्रिंसिपल से रणबीर की हुई थी जमकर पिटाई, एक्टर को पड़े थे जोरों के थप्पड़

Sat, 04 Mar 2023 09:08 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 09:08 PM IST
सार

रणबीर और श्रद्धा हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। शो के दौरान उन्होंने स्कूल के बारे में बात करते हुए अपनी प्रिंसिपल से पिटाई के बारे में बताया था, जिसे सुनकर वहां सभी लोग काफी हैरान हो गए थे।

विज्ञापन
Tu Jhooti Main Makkar Ranbir Kapoor In The Kapil Sharma Show actor beaten Up By His Principal in school days
Ranbir Kapoor - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है। मूवी के प्रमोशन के लिए रणबीर और श्रद्धा हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। शो के दौरान एक्टर ने अपने बचपन की यादों को ताजा किया और कुछ किस्सों को भी साझा किया है। स्कूल के बारे में बात करते हुए एक्टर ने अपनी प्रिंसिपल से पिटाई के बारे में भी बताया था, जिसे सुनकर वहां सभी लोग काफी हैरान हो गए थे। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी राहा को लेकर भी बात की थी। 

विज्ञापन

Tu Jhooti Main Makkar Ranbir Kapoor In The Kapil Sharma Show actor beaten Up By His Principal in school days
Ranbir Kapoor - फोटो : social media

प्रिंसिपल ने स्कूल में की रणबीर की पिटाई
रणबीर कपूर ने शो के दौरान बताया कि मेरी क्लास चल रही थी, जो कि काफी बोरिंग क्लास थी। तो मैं चुपके से क्लास से बाहर निकला और घुटनों के बल बैठ कर बाहर घूम रहा था। तभी मैंने ऊपर देखा तो मेरा प्रिंसिपल खड़ा था। उन्होंने मेरा कान पकड़ कर पहले मुझे खड़ा किया और फिर थप्पड़ मारते हुए दूसरी तरफ लेकर गए और उसके बाद दोबारा वहां से टर्न किया और फिर से थप्पड़ मारा। थप्पड़ मारने के बाद उन्होंने मुझसे पूछा कि यह क्या कर रहे थे। तभी कपिल ने कहा कि थप्पड़ मारने से पहले पूछना था। रणबीर का यह किस्सा सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग जोरों से हंसने लगे थे। 

सादगी में कयामत लगीं हुमा और शमा सिकंदर ने ढाया कहर

विज्ञापन
विज्ञापन

Tu Jhooti Main Makkar Ranbir Kapoor In The Kapil Sharma Show actor beaten Up By His Principal in school days
Ranbir Kapoor - फोटो : social media

राहा को लेकर रणबीर ने सुनाया किस्सा
स्कूल के किस्से के बाद उन्होंने अपनी बेटी राहा का भी एक किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि जब से राहा पैदा हुई है तो जितने भी रिश्तेदार आते हैं, वह सब इस बारे में बात करते हैं कि राहा किससे जैसी दिखती है। उन्होंने कहा कि कुछ रिश्तेदार कहते हैं कि राहा रणबीर के जैसे दिखती है, तो कुछ रिश्तेदार कहते हैं कि राहा आलिया जैसी दिखती है। पर शुक्र है कि वह हमारे जैसी ही दिखती है। 

Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने गुस्से में सिक्योरिटी गार्ड को निकाला? अभिनेता ने बताई सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed