फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tu Jhoothi Main Makkaar Crowd speak 10 rupaye ki Pepsi Shraddha Kapoor sexy promote film in Ahmedabad ranbir

Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर की 'झूठी' को देख बावरे हुए फैंस, बोले- 10 रुपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी

Thu, 02 Mar 2023 11:11 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 02 Mar 2023 11:11 AM IST
सार

श्रद्धा कपूर 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन करने गुजरात के अहमदाबाद स्थित के एक मॉल में पहुंचे थे। यहां अभिनेत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे।

विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkaar Crowd speak 10 rupaye ki Pepsi Shraddha Kapoor sexy promote film in Ahmedabad ranbir
श्रद्धा कपूर - फोटो : social media

विस्तार

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के लिए चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म से पहली बार पर्दे पर नजर आ रहे दोनों कलाकार इसके प्रमोशन में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आती जा रही है, वैसे-वैसे रणबीर और श्रद्धा इसका पुरजोर तरीके से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, लव रंजन द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का प्रमोशन करने रणबीर और श्रद्धा अहमदाबाद पहुंचे। वहां कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुन श्रद्धा शर्म से लाल हो गईं। चलिए बताते हैं प्रमोशन के दौरान क्या हुआ...

विज्ञापन

फिल्म प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंची श्रद्धा
श्रद्धा कपूर 'तू झूठी मैं मक्कार' का प्रमोशन करने गुजरात के अहमदाबाद स्थित के एक मॉल में पहुंचे थे। यहां अभिनेत्री का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे। इस प्रमोशन इवेंट में श्रद्धा कपूर के लिए लोगों ने इस तरह की नारे बाजी की कि अभिनेत्री शरमा ही गईं।
विज्ञापन

Tiger Shroff: हेमंत श्रॉफ से बॉलीवुड के 'टाइगर' कैसे बने जैकी श्रॉफ के बेटे, जानें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धा कपूर सेक्सी
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में श्रद्धा कपूर पिंक टॉप और ब्लू जींस में स्टेज पर खड़ी नजर आ रही हैं। जैसे ही अभिनेत्री स्टेज पर एंट्री लेती हैं, वैसे ही सभी एक-साथ उनका स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट से करते हैं। तभी वहां मौजूद लड़कियों के एक ग्रुप ने माइक पर कहा, '10 रुपये की पेप्सी, श्रद्धा कपूर सेक्सी।' बस फिर क्या था वहां मौजूद सभी एक आवाज में बार-बार यही बोलते दिखे। इसके बाद हूटिंग शुरू हो गई। ऐसे में अपने लिए लोगों का प्यार देख अभिनेत्री के चेहरे पर हया की लाली नजर आई।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



फैंस का दिल मांगे मोर
इस वायरल वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां कुछ फैंस को श्रद्धा का अंदाज पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोगों से नया करने की अपील कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह लाइन काफी पुरानी हो चुकी है। एक ने कमेंट कर लिखा, 'यार कुछ तो नया ले आओ।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'श्रद्धा कपूर बहुत ही प्यारी हैं।'
Ali Zafar: जावेद अख्तर की निंदा के बाद PAK एक्टर अली फजल ने दिलीप कुमार को किया याद, बांधे तारीफों के पुल

कब रिलीज होगी फिल्म
'तू झूठी मैं मक्कार' के बारे में बात करें तो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा होने वाली है, जो 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म से पहली बार रणबीर और श्रद्धा एक साथ पर्दे पर आ रहे हैं।
Box Office Report: पांचवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी 'पठान', जानें बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed