फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Trouble Over Sridevi Film 'Mom', Pakistani Actors Will Not Promote Film In India

रिलीज से पहले ही मुश्किल में फंसी श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम'

Sun, 28 May 2017 09:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 28 May 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
Trouble Over Sridevi Film 'Mom', Pakistani Actors Will Not Promote Film In India
'मॉम' फिल्म का पोस्टर
भारत में पाकिस्तानी फिल्म कलाकारों के काम करने को लेकर हमेशा विवाद रहा है। अब श्रीदेवी की आने वाली फिल्म 'मॉम' भी इस चक्कर में मुश्किलों में आ गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के प्रमोशन में पाक एक्टर्स हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


'मॉम' फिल्म में दो पाकिस्तानी एक्टर्स काम कर रहे हैं। सजल अली ने फिल्म में श्रीदेवी की बेटी का रोल निभाया है तो वहीं अदनान सिद्दीकी श्रीदेवी के पति बने हैं। फिल्म के प्रमोशन में पूरी स्टारकास्ट हिस्सा लेती है लेकिन हो सकता है कि इस फिल्म के प्रमोशन में सजल और अदनान शामिल नहीं होंगे। डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक दोनों का फिल्म में महत्वपूर्ण रोल है लेकिन फिर भी दोनों फिल्म को प्रमोट नहीं करेंगे। दोनों को भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन करने से पहले ही साइन किया जा चुका था।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पिछले साल 18 सितम्बर को उरी में हुए हमले के बाद से इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स असोसिएशन ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बैन लगा दिया था। इस कारण करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' और शाहरुख खान की 'रईस' के प्रमोशन में फवाद खान और माहिरा खान ने हिस्सा नहीं लिया था। बात करें फिल्म 'मॉम' को तो इसमें श्रीदेवी, सजल अली और अदनान सिद्दीकी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अकक्ष खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed