फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Triptii Dimri Spotted At Airport With Rumour Boyfriend Sam Merchant Video Goes Viral

Triptii Dimri: रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम संग एयरपोर्ट पर दिखीं तृप्ति डिमरी, खुलकर जाहिर किया प्यार; वीडियो वायरल

Mon, 18 Aug 2025 10:15 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 18 Aug 2025 10:15 AM IST
सार

तृप्ति डिमरी अब तक रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ छुपकर इश्क फरमा रही थीं लेकिन अब दोनों पब्लिक प्लेस, इवेंट में साथ नजर आने लगे हैं। हाल ही में तृप्ति डिमरी को एयरपोर्ट पर सैम मर्चेंट के साथ देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

विज्ञापन
Triptii Dimri Spotted At Airport With Rumour Boyfriend Sam Merchant Video Goes Viral
रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ जब रिलीज हुई तो सैम मर्चेंट को उनके साथ प्रमोशन इवेंट्स में दिखा गया। कई फोटोज में वह तृप्ति डिमरी के साथ नजर आए। साथ ही अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर भी तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ का पोस्टर भी साझा किया था। इस तरह सैम, तृप्ति डिमरी को सपोर्ट करते दिखे थे। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें तृप्ति डिमरी और रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

लग्जरी कार में एयरपोर्ट पर तृप्ति को छोड़ने आए सैम मर्चेंट 
वायरल वीडियो में तृप्ति डिमरी के बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट एक नीले रंग की लग्जरी कार में नजर आए। तृप्ति भी कार में साथ बैठी दिखीं। बाद में सैम मर्चेंट ने तृप्ति को एयरपोर्ट के बाहर छोड़ा और अलविदा कहा। तृप्ति डिमरी अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए शहर से बाहर जा रही हैं।  

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Hrithik-Tripti: ऋतिक के साथ डांस करती दिखीं तृप्ति डिमरी, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो; यूजर्स ने पूछे ऐसे सवाल

वेकेशन पर भी साथ जाते हैं सैम और तृप्ति 
तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट वेकेशन पर भी साथ जाते हैं। पिछले दिनों भी दोनों गोवा में छुट्टी मना रहे थे। तृप्ति और सैम ने एक ही जगह की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग वक्त पर पोस्ट किया। तृप्ति डिमरी ने सैम का इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी पोस्ट में टैग भी किया था।  

तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड मॉडल से बने बिजनेसमैन
सैम मर्चेंट की बात करें तो वह भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं। तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड मॉडलिंग कर चुके हैं। साल 2002 में ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉम्पिटिशन भी जीत चुके हैं। सैम मॉडलिंग करने के अलावा बिजनेस भी करते हैं। गोवा में उनके पास कुछ शानदार प्रॉपर्टीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed