फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tripti Dimri Christmas Vibes With Reindeer Hairband Marshmallow PHOTOS goes viral

Tripti Dimri: रेनडियर हेयरबैंड-मार्शमैलो के साथ तृप्ति ने मनाई क्रिसमस पार्टी, गोलगप्पों पर टकटकी लगाती दिखीं

Fri, 20 Dec 2024 01:32 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 20 Dec 2024 01:32 PM IST
सार

तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिसमस को लेकर कई स्टोरी पोस्ट की हैं, जिनमें बांद्रा सहित कई शानदार लोकशन की तस्वीरें हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
 

विज्ञापन
Tripti Dimri Christmas Vibes With Reindeer Hairband Marshmallow PHOTOS goes viral
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tripti_dimri

विस्तार

क्रिसमस आने वाला है और पूरी दुनिया अभी से इसके जश्न में डूबी हुई है। छुट्टियों के माहौल में नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी ने भी मनाया क्रिसमस का जश्न और अपने सोशल मीडिया हैंडल की स्टोरी पर शेयर कीं बेहद ही शानदार तस्वीरें।
विज्ञापन

 

तृप्ति ने शेयर की कई तस्वीरें
तृप्ति कल रात को मुंबई की सड़कों पर घूमती नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वक्त उनके साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी मौजूद थे। तृप्ति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई स्टोरीज शेयर कीं, जिसमें बांद्रा और उसके आसपास के इलाकों की शानदार झलकियां देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृप्ति ने पानीपूरी का भी उठाया लुत्फ
इस दौरान तृप्ति ने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिनमें से एक तस्वीर में वह गोलगप्पे की शॉप पर खड़ी नजर आईं। तृप्ति के इंस्टाग्राम स्टोरी की शुरुआत खुद के बूमरैंग वीडियो से हुई, जिसमें वह एक चमकदार लाल हेयरबैंड पहने हुए बेहद प्यारी लगीं। इसके बाद फेयरी लाइट्स से जगमगाते एक पेड़ की तस्वीर थी। उनकी आखिरी पोस्ट में वह एक कार्यक्रम में गाने और डांस का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।
Aishwarya-Abhishek: आराध्या के स्कूल फंक्शन में ऐश्वर्या-अभिषेक का डांस हुआ वायरल, दीवानगी पर शाहरुख भी झूमे

विज्ञापन

कैसा रहा तृप्ति के लिए साल 2024
काम की बात करें तो तृप्ति  के लिए बैक टू बैक रिलीज के साथ यह साल काफी शानदार रहा। उन्हें आखिरी बार भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के साथ देखा गया था। उन्होंने राजकुमार राव, विजय राज और मल्लिका शेरावत के साथ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में भी अभिनय किया। 
Prince Narula-Yuvika: प्रिंस-युविका ने बेटी एकलीन के दो महीने का मनाया जश्न, बिटिया रानी के साथ तस्वीरें वायरल

आने वाली फिल्में
फिलहाल, तृप्ति अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा धड़क 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह फिल्म 2018 की हिट धड़क की अगली कड़ी है। उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल की दूसरी किस्त एनिमल पार्क में भी देखा जाएगा। तृप्ति के दूसरे प्रोजेक्ट में कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी 2 शामिल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed