फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   trailer of gadar 2 release on 27 july sunny deol ameesha patel starrer film

Gadar 2 Trailer: खत्म हुआ इंतजार, मेकर्स ने बता दिया कब रिलीज होगा 'गदर 2' का ट्रेलर

Thu, 20 Jul 2023 03:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 20 Jul 2023 03:08 PM IST
सार

फैंस को गदर 2 के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। अब मेकर्स ने इस बात की घोषणा कर दी है कि आखिर ट्रेलर कब रिलीज होगा।

विज्ञापन
trailer of gadar 2 release on 27 july sunny deol ameesha patel starrer film
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 को लेकर काफी बज है। ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का सॉन्ग खैरियत भी रिलीज हुआ, जिसे काफी पसंद किया गया। कुछ समय पहले इसका टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। मेकर्स इस फिल्म को लेकर काफी बज बना रहे हैं। अब फैंस को गदर 2 के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। अब मेकर्स ने इस बात की घोषणा कर दी है कि आखिर ट्रेलर कब रिलीज होगा।
विज्ञापन


कब रिलीज होगा ट्रेलर
सूत्रों के अनुसार आज से ठीक एक हफ्ते बाद यानी गुरुवार 27 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। निर्माताओं का मानना है कि फिल्म की रिलीज से 15 दिन पहले इसे रिलीज करना अच्छा माना जा रहा है और ऐसे फिल्म के सीक्वल के प्रचार को लेकर हाइप भी बनी रहेगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Kay Kay Menon: पुलेला गोपीचंद की फिल्म से के के मेनन की बड़े पर्दे पर वापसी, सीधी टक्कर आयुष्मान खुराना से
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली फिल्म ने भी मचाया था गदर
फिल्म की पहली किस्त ने अपनी रिलीज पर ही गदर मचा दिया था और यह भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बन गई। इसके मशहूर डायलॉग, मनोरंजक कहानी और स्टारकास्ट के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों के साथ एक जुड़ाव बना लिया, जिससे फिल्म उनके दिलों में एक विशेष स्थान हासिल करने में सफल रही। अब, मेकर्स गदर 2 के साथ एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed