{"_id":"5b011bf24f1c1bce408b6b83","slug":"total-dhamaal-shooting-in-uttarakhand-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में यहां होगी अजय देवगन स्टारर ‘टोटल धमाल’ की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उत्तराखंड में यहां होगी अजय देवगन स्टारर ‘टोटल धमाल’ की शूटिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Updated Sun, 20 May 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
ajay devgan
अजय देवगन अभिनीत हास्य फिल्म ‘टोटल धमाल’ की शूटिंग के लिए स्थान का चयन करने को मुंबई से फिल्म प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी टीम ने कई स्थानों का दौरा कर लोकेशन की वीडियो बनाई।
विज्ञापन
यदि लोकेशन उचित लगी तो इस फिल्म की शूटिंग आगामी माह में रामनगर क्षेत्र के जंगलों में होगी। कोसी के रेंजर भगवत प्रसाद पंत ने बताया कि हास्य फिल्म टोटल धमाल की शूटिंग के लिए देश के कई स्थानों पर लोकेशन का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में प्राकृतिक सुंदरता के चलते इस फिल्म की शूटिंग यहां पर होने की संभावना है। तकनीकी और अन्य पहलुओं पर विचार करने के लिए प्रस्तावित लोकेशन स्थलों की शूटिंग की जा रही है। इसके बाद प्रोडक्शन हाउस की वरिष्ठ टीम लोकेशन का चयन करेगी।
विज्ञापन
टीम ने रामनगर वन प्रभाग के सीतावनी और कोसी बैराज क्षेत्रों में कई स्थानों की लोकेशन को फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतर समझते हुए उन स्थानों की वीडियो रिकार्डिंग भी की।