फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tirupati administration cancels permission Dhanush's film D51 Shooting due to traffic disruption as per report

D 51: धनुष की फिल्म 'डी 51' की शूटिंग रद्द, यातायात बाधित होने पर तिरुपति प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

Wed, 31 Jan 2024 02:16 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 31 Jan 2024 02:16 PM IST
सार

धनुष निर्माता शेखर कम्मुला के साथ 'डी 51' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग तिरुपति में चल रही थी, लेकिन यातायात बाधित होने के कारण प्रशासन ने शूटिंग के लिए दी गई अनुमति रद्द कर दी है।
 

विज्ञापन
Tirupati administration cancels permission Dhanush's film D51 Shooting due to traffic disruption as per report
अभिनेता धनुष - फोटो : social media

विस्तार

साउथ अभिनेता धनुष इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता 'डी 50','डी 51' के अलावा अपनी तीसरी फिल्म का निर्देशन करने की तैयारी में भी हैं। हाल ही में धनुष निर्माता शेखर कम्मुला के साथ 'डी 51' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग तिरुपति में चल रही थी, लेकिन यातायात बाधित होने के कारण प्रशासन ने शूटिंग के लिए दी गई अनुमति रद्द कर दी है।
विज्ञापन


प्रशासन ने रद्द की अनुमति
धनुष की आगामी फिल्म 'डी 51' की शूटिंग तिरुपति में चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग के लिए दी गई अनुमति रद्द कर दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्माताओं ने तिरुपति पहाड़ी की तलहटी में अलबिरी क्षेत्र में शुरू की थी। इसके कारण वाहनों को दूसरे मार्ग से मोड़ना पड़ा और यातायात अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Isha Malviya: 'बिग बॉस के बाथरूम में लगे होते हैं माइक्रोफोन', ईशा मालवीय का सनसनीखेज खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


डी 51 के बारे में
फिल्म 'डी 51' में अभिनेता धनुष मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता ने आलावा नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम करते दिखेंगे। श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी और एमिगो क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पुस्कुर राम मोहन राव द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता इस फिल्म को अगले वर्ष सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

धनुष का वर्कफ्रंट
धनुष का वर्कफ्रंट के बारे में बात करें, तो फिल्म 'कैप्टन मिलर' के बाद अभिनेता इन दिनों अस्थायी शीर्षक 'डी 50' पर भी काम कर रहे हैं। अभिनेता की 'पा.पांडी' के बाद उनकी दूसरी निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म में एसके सूर्या, कालिदास जयराम, अनुपमा परमेश्वरन सहित कई अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा धनुष अपनी तीसरी फिल्म का निर्देशन करने के लिए भी तैयार हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'निलावुकु एनमेल एन्नाडी कोबम' है। इस फिल्म में प्रिया प्रकाश वारियर, मैथ्यू थॉमस, अनिखा सुरेंद्रन के अलावा कई जाने माने कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Kajal Nishad: गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी काजल निषाद, इन फिल्मों और शो में दिखा चुकी हैं अभिनय का दम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed