दोबारा थियेटर्स में रिलीज नहीं होगी टाइगर श्रॉफ की बागी 3, जल्द डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
- अंग्रेजी मी़डियम के बाद बागी 3 भी जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी जाएगी
- मई या जून महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी
- यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छूने से पहले ही हालात का शिकार हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे देश में कायम लॉकडाउन के चलते मार्च में रिलीज हुई फिल्मों का काफी नुकसान हुआ है। हिंदी सिनेमा जगत में इसका सबसे अधिक असर दो फिल्मों पर पड़ा। पहली थी अंग्रेजी मीडियम और दूसरी बागी 3। दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस को तगड़ा झटका लगा था जिसे देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही थी कि हालात सामान्य होने के बाद सिनेमाघरों में इन्हें फिर से रिलीज किया जाएगा। हालांकि अब इन अटकलों पर पूर्णता विराम लग गया है। जानकारी के अनुसार अंग्रेजी मी़डियम के बाद बागी 3 भी जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी जाएगी।
देश में कोरोना वायरस से उपजे हालात सामान्य होने का नाम नहीं ले रहे हैं। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में सिनेमाघरों को आगे भी बंद रखा जा सकता है। इस सूरत में मेकर्स ने फैसला किया है कि बागी 3 को अब दोबारा थियेटर में रिलीज नहीं किया जाएगा बल्कि अब यह सीधे मई या जून महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। उल्लेखनीय है कि टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की यह एक्शन फिल्म 6 मार्च को रिलीज हुई थी फिल्म को शुरुआती दिनों में काफी फायदा पहुंचा था लेकिन यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को छूने से पहले ही हालात का शिकार हो गई।
गौरतलब है कि 13 मार्च को रिलीज हुई फिल्म अंग्रेजी मीडियम को पहले ही 6 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सिर्फ हिंदी फिल्म जगत में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी इसी तरह माहौल है जहां फिल्म विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही हैं ताकि लॉकडाउन के दौरान ये फिल्में लोगों तक पहुंच पाए।
पढ़ें: अनुष्का ने शेयर की सास-ससुर की ये खास तस्वीर और कहा, ‘घर पर रहकर ही उठाएं इन पलों का भरपूर आनंद’