फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Throwback Thursday when Pathaan Actor Shah Rukh Khan Gave Autograph to Female fan as Akshay Kumar

Throwback Thursday: जब फीमेल फैन के लिए शाहरुख खान को बनाना पड़ा अक्षय कुमार, किस्सा पढ़कर छूट जाएगी हंसी

Thu, 09 Feb 2023 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 09 Feb 2023 11:00 AM IST
सार

यह किस्सा खुद शाहरुख ने एक चैट शो के दौरान बताया था। उन्होंने बताया था कि कैसे एक फीमेल फैन के लिए वह अक्षय कुमार बन गए थे। 

विज्ञापन
Throwback Thursday when Pathaan Actor Shah Rukh Khan Gave Autograph to Female fan as Akshay Kumar
अक्षय कुमार, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कमाल कर रही है। लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौटे शाहरुख खान ने इस फिल्म से साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस के असली किंग वही हैं। हाल में पठान ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। आज थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको शाहरुख खान से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

Sid-Kiara Wedding: शादी की तस्वीरें देखकर 'कबीर सिंह' का प्रीति से सीधा सवाल, 'तुम ऐसा कैसे कर सकती हो'?

विज्ञापन

Throwback Thursday when Pathaan Actor Shah Rukh Khan Gave Autograph to Female fan as Akshay Kumar
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, यह किस्सा खुद शाहरुख ने एक चैट शो के दौरान बताया था। उन्होंने बताया था कि कैसे एक फीमेल फैन के लिए वह अक्षय कुमार बन गए थे। चैट शो पर यह मजेदार किस्सा शेयर करते हुए शाहरुख ने बताया था कि एक बार वह एयपोर्ट पर थे, तभी एक फीमेल फैन उनके पास आई और फोटो और ऑटोग्राफ के लिए जिद करने लगी। शाहरुख ने उस महिला को समझाया कि बहुत देर हो चुकी है और उनकी फ्लाइट मिस हो जाएगी। 
Manoj Bajpayee: 'स्वागत नहीं करोगे हमारा'... होली पर 'फैमिली' के साथ आ रहे हैं मनोज बाजपेयी, तैयार हैं आप?

Throwback Thursday when Pathaan Actor Shah Rukh Khan Gave Autograph to Female fan as Akshay Kumar
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिर भी वह महिला नहीं मानी और लगातार उनसे रिक्वेस्ट करती रही। शाहरुख ने इसके बाद जल्दी-जल्दी में चेक इन किया और फिर दोबारा उस महिला फैन के पास लौटकर उसे ऑटोग्राफ देने पहुंचे। इस दौरान महिला ने अभिनेता से कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर शाहरुख के भी होश उड़ गए। महिला ने कहा, ''मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं...आई लव यू अक्षय।''  
Nirahua: निरहुआ के बंगले पर किस भोजपुरी विलेन ने किया 'कब्जा'?, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

Throwback Thursday when Pathaan Actor Shah Rukh Khan Gave Autograph to Female fan as Akshay Kumar
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख की यह बात सुनकर चैट शो में मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। फिर से उनसे पूछा गया कि तब उन्होंने आगे क्या किया। शाहरुख ने शो में बताया कि वह महिला का दिल नहीं तोड़ना चाहते थे, इस वजह से उन्होंने उस महिला को अक्षय कुमार के नाम से ही ऑटोग्राफ दे दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद शाहरुख जल्द ही जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Drishyam 2: दृश्यम और दृश्यम 2 पर पैनोरमा स्टूडियोज का कब्जा! सभी गैर हिंदी भाषा के रीमेक अधिकार खरीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed