Throwback Thursday: जब अक्षय कुमार ने पॉलिश किए लोगों के जूते, किस्सा जानकर आप भी करेंगे अभिनेता की तारीफ
यह बात 'सिंह इज ब्लिंग' के मेकिंग के समय की है। तब अक्षय पंजाब में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में एक सीन था जहां उन्हें पुण्य कमाने के लिए गुरुद्वारे के बाहर लोगों की सेवा करनी थी।
विस्तार
अक्षय कुमार को बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। फैंस को भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। स्टारडम के मामले में भी अक्षय तीनों खान को जबर्दस्त टक्कर देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इतना बड़ा सितारा होने के बावजूद एक बार अक्षय कुमार लोगों के जूते पॉलिश करते हुए भी नजर आए थे। आज थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको अक्षय से जुड़े इस किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं।
अक्षय ने की लोगों की सेवा
यह बात सिंह इज ब्लिंग के मेकिंग के समय की है। तब अक्षय पंजाब में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में एक सीन था जहां उन्हें पुण्य कमाने के लिए गुरुद्वारे के बाहर लोगों की सेवा करनी थी। इस सीन को फिल्माए जाते समय अभिनेता काफी ज्यादा भावुक हो गए थे। शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने असल में सेवा करने का फैसला किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय काफी समय से सेवा करना चाहते थे, लेकिन समय की कमी के चलते वह ऐसा नहीें कर पा रहे थे। ऐसे में जब उन्हें फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब जाना पड़ा तो अभिनेता ने इस मौके को हाथ से न जाने दिया।
King Of Kotha Teaser: 'यह गांधीग्राम नहीं है…यह कोठा है…', दुलकर सलमान के किंग ऑफ कोठा का धमाकेदार टीजर जारी
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार को आखिरी बार फिल्म सेल्फी में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अक्षय जल्द ही ओएमजी 2 और द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
Copyright Case: कॉपीराइट उल्लंघन मामले में राहुल गांधी को नहीं मिली राहत, FIR रद्द करने से हाई कोर्ट का इनकार