बॉलीवुड में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को फिल्में मिलना या न मिलना अक्सर उनके कनेक्शन और किस्मत पर निर्भर करता है। इसी बीच बॉलीवुड में फिल्में एक दूसरे से छीनने या किसी कलाकार को हटाने जैसी खबरें भी आती रहती हैं। आजकल कार्तिक आर्यन इसको लेकर खासे चर्चा में हैं। हाल ही में किसी वजह से करन जौहर ने अपनी फिल्म से उन्हें बाहर कर दिया है। अक्सर ऐसा होता है कि जो फिल्में अभिनेता साइन नहीं करते हैं, वो दूसरों के खाते में चली जाती हैं। ऐसी फिल्में कई बार ब्लॉकबस्टर और सुपर-डुपर हिट फिल्में साबित होती हैं। आइए आज जानते हैं बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान के हाथों से निकली उन फिल्मों के बारे में, जो दूसरे अभिनेताओं के लिए जबरदस्त हिट साबित हुईं। ये फिल्में सिर्फ हिट नहीं रहीं बल्कि इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर इतना पसंद किया गया कि उन अभिनेताओं का करियर बन गया।
बॉलीवुड: सलमान ने रिजेक्ट कीं ये 5 फिल्में, जिन्होंने शाहरुख-आमिर को बना दिया स्टार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजीगर
एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को खुद सलमान खान ने बताया कि उन्हें शाहरुख खान से पहले बाजीगर फिल्म का ऑफर मिला था। अब्बास मस्तान इस फिल्म के लिए सलमान खान से मिले थे। सलमान ने बताया कि इसके लिए उन्होंने अपने पिता से पूछा जिन्होंने नेगेटिव करेक्टर होने के कारण इसे करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शाहरुख खान को ये फिल्म मिली थी।
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे
बॉलीवुड की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक मानी जाने वाली दिलवाने से शाहरुख के करियर को नई उड़ान दी थी। लेकिन शाहरुख से पहले इस फिल्म का ऑफर सलमान खान के पास आया था। यहां तक कि शाहरुख से पहले सैफ अली खान को भी फिल्म करने का ऑफर दिया गया था। लेकिन ये रोल फिर शाहरुख खान को मिला और आप जानते हैं कि आगे क्या हुआ?
गजनी
साल 2008 में आई फिल्म गजनी बॉलीवुड की उन शुरुआती फिल्मों में से एक है जिसने 100 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म में आमिर खान से पहले संजय सिंघानिया का रोल सलमान खान को मिला था, लेकिन उन्होंने इस स्क्रिप्ट को रिजेक्ट कर दिया। ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
भारत में खेलों पर बनी फिल्मों में चक दे इंडिया सबसे अच्छी फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म को दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स की भी तारीफ मिली। ऐसा कहा जाता है कि सलमान इस फिल्म के टाइटल को लेकर खुश नहीं थे। इसके चलते उन्होंने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया।