इस साल प्रेम कहानी नहीं तलाक रहे चर्चाओं में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के सबसे चर्चित तलाकों में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का तलाक रहा है। इस साल चित्रांगदा सिंह और गोल्फर ज्योति रंधावा की जोड़ी भी टूट गई। अलग होने की वजह चित्रांगदा की फिल्मों में बढ़ती व्यस्तताएं मानी गई। हॉट एंड बोल्ड ब्यूटीफुल चित्रांगदा सिंह और उनके पति ज्योति रंधावा ने आपसी सहमति से यह तलाक ले लिया।
चित्रांगदा मुंबई में रहती हैं जबकि उनके गोल्फर पति ज्योति रंधावा दिल्ली में। चित्रांगदा बॉलीवुड में इतनी व्यस्त रहती हैं कि उन्हें अपने पांच वर्षीय बेटे और पति से मिलने का वक्त नहीं मिल पाता। कई बार इस इश्यू को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा।
चित्रांगदा और ज्योति रंधावा के बीच में कई बार इतनी अनबन हो चुकी थी कि रंधावा, चित्रांगदा को उनके बेटे से मिलने नहीं देते थे। 12 साल लंबी शादी से चित्रांगदा सिंह और ज्योति रंधावा को जोरावर नाम का एक बेटा भी है।
करिश्मा और संजय का तलाक भी रहा चर्चाओं में
करिश्मा ने 2003 में अपने कॅरियर के शीर्ष पर रहते हुए संजय से शादी कर ली थी। शादी के कुछ ही वर्षो बाद, दोनों में मतभेदों की खबरें सामने आने लगीं। करिश्मा ने लम्बे टकराव के बाद अलग होने का फैसला ले लिया था। जोड़े ने इस साल जून में ही अदालत में तलाक की अर्जी दायर की, हालांकि अब दोनों के सेटल होने के चर्चे भी हैं।
दोनों में मतभेद का कारण संजय का दिल्ली की सोशलाइट प्रिया चटवाल के साथ संबंधों में आना बताया जाता है। करिश्मा और उनके परिवार ने संजय को रास्ते पर लाने के लिए कई प्रयास किए लेकिन संजय के ध्यान न देने पर करिश्मा ने अलग होने का फैसला ले लिया।
करिश्मा से पहले संजय ने डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। दोनों में बेहद कम समय में ही तलाक की नौबत आ गई थी।
जब 17 साल की लव स्टोरी टूट कई
बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन का तलाक इस साल की सबसे चर्चित घटनाओं में से एक रहा। लेकिन तलाक के एवज में सुजैन की ऋतिक रोशन से निर्वाह-धन के रूप में 400 करोड़ रुपए की मांग पर जबर्दस्त हल्ला मचा।
हालांकि एक दिन बाद ही ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर इस खबर का खंडन कर दिया। इस स्टॉर जोड़ी की प्रेम कहानी 17 साल पुरानी मानी जाती है।
तलाक से पहले ऋतिक रोशन का नाम करीना व काइट्स फिल्म की बारबरा मोरी के साथ जुड़ा रहा। सुजैन से अलग होने के यह महत्वपूर्ण कारणों में से एक रही। तलाक की खबर के साथ ही सुजैन का नाम अर्जुन रामपाल से जोड़ा जाने लगा। यहां तक कहा गया कि ऋतिक-सुजैन का रिश्ता टूटने की वजह अर्जुन रामपाल हैं।
शादीशुदा और दो बच्चियों के पिता अर्जुन ने इन सभी आरोपो से इंकार किया। सुजैन का भी कहना था कि अर्जुन उनके दोस्त है और ऋतिक से अलग होने की वजह हालात हैं।
अनुराग-कल्कि भी हुए अलग
कल्कि-अनुराग का रिश्ता दोस्ती से विवाह तक पहुंचा। अनुराग ने कल्कि को लेकर गर्ल विथ गोल्डेन बूट फिल्म बनाई थी। अनुराग कश्यप की यह दूसरी शादी थी। अनुराग इससे पहले भी एक विवाह कर चुके हैं। अनुराग की पहली शादी अनिता बजाज से हुई थी।
24 सालों बाद अब प्रियदर्शन और लिजी हुए अलग
फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन और उसकी पत्नी लिजी के 24 सालों का रिश्ता आखिरकार टूट गया। पिछले साल उनके तलाक की खबरें आ रही थीं। लेकिन 80 के दशक में प्रियदर्शन की कई फिल्मों में काम कर चुकी लिजी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
प्रियदर्शन ने लिजी से 1990 में शादी की थी। शादी के बाद लिजी ने एक्टिंग छोड़ दी। इसके बाद वह अपने पति के साथ बिजनेस में साथ देने लगी। इनके दोनों बच्चे कल्याणी और सिद्धार्थ विदेश में रहते हैं।
शादी के बाद लिजी ने अभिनय करना छोड़ दिया और नाम भी बदलकर लक्ष्मी रख लिया। फोर फ्रेम्स साउंड कंपनी और फोर फ्रेम्स इंटरटेनमेंट की प्रबंध निदेशक लिजी सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम केरल स्ट्राइकर्स की सह-मालकिन भी हैं।