Salman Khan: सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड से है इस टॉप एक्ट्रेस का कनेक्शन, फिल्मों में आने से पहले बदला नाम
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बॉलीवुड का दबंग कहा जाता है। अपने करीबियों और जरूरतमंदों की मदद करने में सलमान खान हमेशा आगे रहते हैं। इन्हीं में से एक अभिनेत्री हैं कियारा आडवाणी। जी हां, सुनकर शायद यकीन न हो, लेकिन इंडस्ट्री में आने से पहले सलमान खान ने कियारा को एक ऐसी सलाह दी जो उनके लिए बेहद कारगर साबित हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बॉलीवुड का दबंग कहा जाता है। बेशक इंडस्ट्री में कुछ लोगों का उनसे छत्तीस का आंकड़ा रहता है। मगर, वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके करियर की नैया सलमान खान ने पार लगाई है। अपने करीबियों और जरूरतमंदों की मदद करने में सलमान खान हमेशा आगे रहते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने कई स्टारकिड्स की किस्मत भी चमकाई है। कुछ को अपनी फिल्मों में लॉन्च किया है तो कुछ को कारगर सलाह देकर सलमान ने फायदा पहुंचाया है। इन्हीं में से एक अभिनेत्री हैं कियारा आडवाणी। जी हां, सुनकर शायद यकीन न हो, लेकिन इंडस्ट्री में आने से पहले सलमान खान ने कियारा आडवाणी को एक ऐसी सलाह दी जो उनके लिए बेहद कारगर साबित हुई है।
इस वजह से बदला नाम
दरअसल, कियारा आडवाणी जब फिल्मों में आईं तो सलमान खान ने उन्हें अपना नाम बदलने की सलाह दी। उन्होंने ऐसा किया और आज नतीजा सबके सामने है। सलमान खान ने कियारा को नाम बदलने की सलाह क्यों दी, इसके पीछे की वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल कियारा का नाम आलिया आडवाणी था। ऐसे में सलमान ने कहा कि पहले से ही आलिया एक टॉप स्टार हैं। सलमान खान की इस सलाह पर एक्ट्रेस ने अपना नाम बदल कर कियारा कर लिया। उन्हें इस नाम से खूब शोहरत मिली है। खुद कियारा आडवाणी ने एक बातचीत के दौरान इस बात का जिक्र किया था।
सलमान की पहली गर्लफ्रेंड से है यह रिश्ता
रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा आडवाणी का संबंध सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड से है। दरअसल, कियारा सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड कही जाने वाली शाहीन बानू की भांजी लगती हैं। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की मां जेनेवीव आडवाणी रिश्ते में शाहीन की कजिन सिस्टर हैं। कियारा की मां ने ही सलमान और शाहीन का परिचय कराया था। कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं।
इस फिल्म से किया था डेब्यू
बता दें कि कियारा आडवाणी ने वर्ष 2014 में हिंदी फिल्म 'फगली' से बॉलीलुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 2016 में वह बायोपिक 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आई थीं। कियारा बाद में नेटफ्लिक्स फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' नजर आईं। कियारा, अभिनेता शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म के बाद कियारा के करियर में काफी उछाल आया।