फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story receives A certificate by the Central Board of Film Certification after 10 changes

The Kerala Story: 'द केरल स्टोरी' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 10 कट के साथ फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट

Mon, 01 May 2023 11:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 01 May 2023 11:03 PM IST
सार

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित विपुल अमृतलाल शाह की प्रोडक्शन में बनी 'द केरल स्टोरी' में राज्य की चार महिलाओं की कहानी को दिखाया गया है।

विज्ञापन
The Kerala Story receives A certificate by the Central Board of Film Certification after 10 changes
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'द केरल स्टोरी' अपने कंटेंट की वजह से इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस बीच फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने 10 कट के साथ 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया है। बोर्ड की जांच कमेटी ने फिल्म देखने के बाद मेकर्स से इसमें 10 बदलाव करने को कहा था। साथ ही, फिल्म में आंकड़ों के दस्तावेजी प्रमाण भी प्रस्तुत करने को कहा गया था। इस फिल्म के कई डायलॉग और सीन पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। फिल्म में केरल  के पूर्व मुख्यमंत्री का इंटरव्यू दिखाया गया था जिसे बोर्ड ने हटाने को कहा था।
विज्ञापन

फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
सेंसर समिति की ओर से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से "भारतीय" शब्द को हटाने के लिए भी सुझाव दिया गया था।  सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित विपुल अमृतलाल शाह की प्रोडक्शन में बनी 'द केरल स्टोरी' में राज्य की चार महिलाओं की कहानी को दिखाया गया है, जिन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए इस्लाम में परिवर्तित किया गया था। फिल्म के ट्रेलर और टीजर के सामने आने के बाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जैसे राजनीतिक दलों ने इसके कंटेंट पर आपत्ति जताई है। इसके पीछे दलों ने यह तर्क दिया है कि यह केरल की नकारात्मक छवि को चित्रित करता है। 
विज्ञापन

शशि थरूर ने उठाए सवाल
बता दें कि हाल ही में शशि थरूर ने भी इस फिल्म की कहानी पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा था कि यह आपके केरल की कहानी हो सकती है, हमारे केरल की कहानी नहीं। इस दौरान उन्होंने चैंलेज भी कर दिया था कि 32 हजार लड़कियों के धर्म परिवर्तन करने का सबूत देने वालों को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा कि वह इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Krrish 4: 'कृष 4' को लेकर नया अपडेट आया सामने, क्या करण मल्होत्रा करेंगे ऋतिक रोशन की फिल्म का निर्देशन?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed