फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kashmir Files: Vivek Agnihotri became the first filmmaker to speak in the UK Parliament

The Kashmir Files: ब्रिटेन संसद में बोलने वाले पहले फिल्म निर्माता बने विवेक अग्निहोत्री, ट्वीट कर जाहिर की खुशी

Thu, 09 Jun 2022 03:27 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 09 Jun 2022 03:27 PM IST
सार

हाल ही में निर्देशक और उनकी पत्नी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के साथ ब्रिटेन की संसद में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान 'भारत, विश्व शांति और मानवतावाद' विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने विचार रखे।

विज्ञापन
The Kashmir Files: Vivek Agnihotri became the first filmmaker to speak in the UK Parliament
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक द कश्मीर फाइल्स अपनी रिलीज के बाद से ही देश-विदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म के साथ ही इसके निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री भी लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब एक बार फिर विवेक अग्निहोत्री और उनकी फिल्म चर्चाओं में हैं। दरअसल, हाल ही में निर्देशक और उनकी पत्नी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी के साथ ब्रिटेन की संसद में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान 'भारत, विश्व शांति और मानवतावाद' विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने विचार रखे।

विज्ञापन

इस कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यकों के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के महत्व को चिह्नित किया गया और इसमें हाउस ऑफ कॉमन्स और हाउस ऑफ लॉर्ड्स के कई सांसदों के साथ-साथ स्थानीय निर्वाचित पार्षदों ने भी भाग लिया। पूरे ब्रिटेन में 'ऐसा सम्मान पाने वाले पहले फिल्म निर्माता बनने पर विवेक काफी गौरवांवित थे। अपनी इस खुशी को जाहिर करते हुए निर्देशक ने एक ट्वीट भी शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक ने अपने ट्वीट में लिखा, "बीती रात ऐतिहासिक थी। पहली बार वैचारिक रूप से इतने सारे विविध सांसद, लॉर्ड्स, बैरोनेस, मेयर और पार्षद कश्मीरी हिंदुओं के समर्थन में खड़े हुए और नरसंहार के इस मुद्दे को और आगे ले जाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी के साथ बातचीत के लिए विभिन्न दलों के सांसदों भी शामिल हुए। 

विज्ञापन

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की बात करें विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1990 के दौरान कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है। फिल्म एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय पर हुए अत्याचारों का वर्णन करती हैं। इसी साल मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म ने महामारी के बाद रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार जैसे कलाकार नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed